News24you

News you are looking for

Facebook ने 2 साल के लिए US के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का अकाउंट किया सस्‍पेंड

Facebook ने 2 साल के लिए US के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का अकाउंट किया सस्‍पेंड

सैन फ्रांसिस्को: फेसबुक (Facebook) ने अमेरिका (US) के पूर्व राष्ट्रपति (former US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)के अकाउंट को 2 साल के लिए निलंबित कर दिया है. फेसबुक ने कहा कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को दो साल के लिए निलंबित कर रहा है, क्योंकि उसकी जांच में यह पाया गया कि 6 जनवरी को कैपिटल बिल्डिंग पर हमले से पहले उन्होंने हिंसा को बढ़ावा दिया था.

बता दें कि फेसबुक ने ट्रंप के अकाउंट को कंपनी ने 6 जनवरी को ”अनिश्चितकाल” के लिए बंद कर दिया था, जिससे ट्रंप अब अपने अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं कर सकते थे. जनवरी में जब फेसबुक ने ट्रंप के अकाउंट को बंद किया था तब उसने अपने इस कदम के पक्ष में यूएस कैपिटल (संसद भवन) में हिंसा और भड़कने का हवाला दिया था. एफबी ने कहा था कि उसने ट्रंप के किसी भी पोस्ट के लिए खबर योग्य छूट नीति का इस्तेमाल नहीं किया है. फेसबुक ने हालांकि इस संबंध में टिप्पणी से इनकार किया था.

फेसबुक के उपाध्यक्ष (वैश्विक मामलों) निक क्लेग ने एक पोस्ट में शुक्रवार को कहा कि इस अवधि के अंत के बाद, यह आकलन करने के लिए विशेषज्ञों का सहारा लिया जाएगा कि सार्वजनिक सुरक्षा के जोखिम कम हुए हैं या नहीं. फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग की उस विवादित नीति को भी खत्म करने की भी योजना है, जिसमें नेता स्वतः ही घृणा अपराध के नियमों से बच जाते थे. कंपनी ने कहा कि यह नीति ट्रंप पर कभी लागू ही नहीं की थी.