HOME

Shaktivandan: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली शक्तिवंदन पदयात्रा

पदयात्रा में जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए लाए गए महिला बिल और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए लागू की गई योजनाओं पर धन्यवाद देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा कटनी द्वारा नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री अलका जैन के मुख्य आतिथ्य में जिला महामंत्री एवं शक्ति वंदन अभियान प्रभारी सुनील उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी के नेतृत्व में पदयात्रा रैली निकाली गई। पदयात्रा स्टेशन रोड से शुरु होकर घंटाघर में समाप्त हुई।

Shaktivandan: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली शक्तिवंदन पदयात्रा

 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन सोगानी ने बताया कि महिला मोर्चा की सभी मंडलों की कार्यकर्ता मुख्य रेलवे स्टेशन में एकत्र हुईं और मोदी समर्थित नारे लगाते हुए पदयात्रा शुरू की।

 

शक्ति वंदन पदयात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, मुड़वारा विस्तारक गौरव तोमर जी जिला मंत्रीद्वय मीना कश्यप, अंकिता तिवारी, मुड़वारा मंडल अध्यक्ष अभिषेक ताम्रकार, आशीष कंदेले, पूर्व महापौर रुक्मणी बर्मन वरिष्ठ नेत्री शकुंतला गौतम ने रवाना किया।

 

शक्ति वंदन पदयात्रा में जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन, जिला महामंत्री एवं शक्ति वंदन अभियान जिला प्रभारी सुनील उपाध्याय, जिला मंत्री मीना कश्यप, जिला मंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री अंकिता तिवारी, यज्ञदत्त मिश्रा, मुड़वारा विस्तारक गौरव तोमर, मुड़वारा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अभिषेक ताम्रकार, व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष आशीष कंदेले युवा मोर्चा अध्यक्ष सम्मानीय मृदुल मिश्रा, पूर्व महापौर रुक्मणी बर्मन, वरिष्ठ नेत्री शकुंतला गौतम, उमा जायसवाल, प्रीति खरे, नीरा सेठिया, राजकुमारी त्रिपाठी, पार्षद सरला मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षदगण शिल्पी सोनी, रिचा गेलानी, रचना गुप्ता , सर्जना कंदेले, पार्वती निषाद, सुभद्रा सोनी, रजनी केवट, कल्लोबाई, लक्ष्मी कोल, रेखा बर्मन, महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी उषा पांडेय नीलिमा असोढिया शमीम बानो बबली तिवारी शकुंतला सोनी मधु अग्रवाल जया बैस लक्ष्मी कोल रेखा यादव शशि विश्वकर्मा सुषमा नामदेव सुचि दुबे, सरला पांडेय अन्नपूर्णा दुबे निशा मिश्रा मंडल अध्यक्ष सम्माननीय हीरामणि बरसैया जी एनकेजे सुनीता दिलबहार गुप्ता, माधवनगर मनीषा प्यासी, कटनी ग्रामीण प्रेमवती यादव, स्लीमनाबाद मंडल अध्यक्ष रानी दुबे लक्ष्मी जायसवाल पार्वती तामिया शशि दुबे ममता गर्ग संगीता मेघानी कुक्कु शिल्पा जैन संगीता दुबे योगिता त्रिसोलिया सुमन विश्वकर्मा पूनम गुप्ता वंदना गुप्ता आकांक्षा पटेल प्रिया पटेल प्रीति चौबे प्रभा पाठक सुनीता सोनी प्रिया गुप्ता संगीता शर्मा कविता सुहाने राजकुमारी बर्मन अनुराधा बर्मन किरण विश्वकर्मा सोनिया हल्दकार सपना सेन ममता गुप्ता गीता यादव भावना दुबे सुनीता रजक ललिता बर्मन सरिता गर्ग अनामिका जैन कल्पना उपाध्याय रिंकी दुबे सविता ठाकुर एवं अन्य बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Back to top button