Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHPanna

Panna Jail News : उप जेल पवई से दीवार फांद कर भागे तीन कैदी, एक का पैर टूटा पकड़ा गया दो फरार

पवई, पन्ना । सोमवार की शाम उप जेल पवई से जेल की ऊंची दीवार फांद कर तीन कैदियों के भागने का मामला सामने आया है| जिसमें एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया दो कैदी अभी भी फरार हैं।

जानकारी अनुसार बीते कुछ महीनों पूर्व अलग-अलग मामलों में विचाराधीन कैदी महेंद्र सिंह आदिवासी निवासी रीठी जिला कटनी, अनिरुद्ध सिंह उर्फ पिंटू नुनागर थाना शाहनगर एवं लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा तीनों एक राय होकर योजना बनाकर उप जेल पवई की दीवार फांद कर बाहर निकल गए।

इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप का माहौल व्याप्त है, जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और फरार कैदियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में उप जेल पवई के जेलर एमपी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया मेरे पास जिला जेल पन्ना व पवई जेल का प्रभार है। मैं आज पन्ना में था जैसे ही मुझे कैदियों के भागने की सूचना मिली मैंने तुरंत पवई जाकर स्थिति का जायजा लिया और चारों ओर पुलिस फोर्स से कैदियों की तलाश शुरू करा दी गई है। हर तरफ पुलिस के वाहन सायरन बजाते हुए देखेे जा रहे हैं।

जेल से भागते समय लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा का दीवार फांदते समय पैर फ्रैक्चर हो गया जिससे वह भागने में असफल रहा जिसे जेल गार्ड के द्वारा पकड़ लिया गया। जबकि दो कैदी भागने में सफल हो गए।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp