Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Eow Raid लिफ्ट, स्वीमिंग पूल, जिम, होम थियेटर सहित सब कुछ था RTO के महलनुमा घर में

Eow Raid लिफ्ट, स्वीमिंग पूल, जिम, होम थियेटर सहित सब कुछ था जबलपुर के RTO संतोष पाल के महलनुमा घर में ।अब धीरे धीरे सब सामने आ रहा है।

Rto Jabalpur

RTO  संतोष पाल santosh pal के शताब्दीपुरम में दस हजार वर्गफिट में बने महलनुमा घर में देर रात में ईओडब्ल्यू की टीम की सर्चिंग कार्रवाई जारी रही। बेसमेंट वाले तीन मंजिला घर में जरुरत का हर सामान लग्जरी पाया गया है। घर में लिफ्ट लगाई गई है। फिल्म देखने के लिए लग्जरी सीटों वाला होम थियेटर बना है। गार्डन एवं स्वीमिंग पूल भी है। घर में लगी सीनरी, झूमर और सोफा सेट से लेकर हर सामान बेहद कीमती बताया जा रहा है। ईओडब्लू की टीम सभी सामान के मूल्य का आंकलन करते हुए सर्च कार्रवाई कर रही है, गुरुवार सुबह तक और संपत्ति, बैंक लाकर, बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।

Rto Jabalpur

छापे की लग चुकी थी भनक-

ईओडब्ल्यू सूत्रों की मानें तो आरटीओ संतोष पाल को उसके घर में पड़ने वाले छापे की भनक पहले ही लग चुकी थी। कार्रवाई के 48 घंटे पहले से टीम के सदस्य गुप्त रूप से संतोष पाल के घर व गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। ईओडब्ल्यू की टीम गुरुवार की सुबह छापा मारने वाली थी, लेकिन इसी बीच जानकारी लगी कि संतोष पाल के घर से कुछ सामान गाड़ियों में भरकर दूसरी जगह भेजा जा रहा है। जिसके बाद आनन-फानन में ईआेडब्ल्यू की टीम को रात में ही छापा मारना पड़ा। छापामार कार्रवाई के पहले आरटीओ के घर से क्या सामान, कहां भेजा गया है, इसका पता भी ईओडब्ल्यू की टीम लगा रही है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि सामान छुपाने में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp