News24you

News you are looking for

Earthquake नेपाल के काठमांडू में भूकंप के झटके, बिहार के कई जिलों में भी हिली धरती; 5.5 की थी तीव्रता

Bhookamap Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता, घरों व दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Earthquake नेपाल के काठमांडू में रविवार की सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। काठमांडू से 147 किमी दक्षिण-पूर्व में इसका केंद्र था।

नेपाल में भूकंप के कारण बिहार के कुछ जिलों में भी इसके झटके महसूस किए हैं। राजधानी पटना समेत सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और मोतिहारी सहित कई जिलों में हल्के झटके महसूस किये गए। हालांकि कहीं से भी अभी तक जानमाल या किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।