News24you

News you are looking for

Delhi स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने और फिर कई किमी तक घसीटने के बाद नग्न मिला शव

deth body
देश की राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के दौरान स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारने और फिर कई किमी तक घसीटने का मामला गंभीर हो गया है। लड़की का शव नग्न अवस्था में पुलिस को मिला।
इसके बाद से आशंका जताई जा रही थी कि कहीं लड़की से दुष्कर्म भी तो नहीं हुआ? अब दिल्ली पुलिस ने इस पर स्पष्टीकरण दिया है। आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंदर कुमार सिंह के मुताबिक, लड़की के साथ यौन शोषण या रेप की बात गलत है। सोशल मीडिया पर लोग ऐसी फेक न्यूज़ फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं लड़की की मां और चाचा ने आशंका जताई है कि उनके बेटी के साथ कुछ तो गलत हुआ है।
जांच के दौरान एक आरोपी ने बताया कि उसकी कार की लड़की की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई थी, लेकिन उसको यह मालूम नहीं था कि वह कई किलोमीटर तक कार के साथ घिसटती चली गई।

कौन थी वो लड़की

अब तक की जानकारी के मुताबिक, लड़की इवेंट कंपनी में काम करती थी और अपनी नौकरी से घर लौट रही थी। टक्कर के बाद आरोपी उसे अपनी कार से घसीटते रहे। इसके उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों पैर कट गए। कपड़े बुरी तरह फट गए। पुलिस को वह पूरी तरह नग्न अवस्था में मिली। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था।

Delhi Kanjhawala Accident reactions

 

    • एलजी वीके सिंह: कार सवार अपराधियों की राक्षसी असंवेदशीलता से हैरान हूं। मेरा सिर शर्म से झुक गया है। मैं इस पर नजर बनाए हुए हूं।

 

 

 

 

    • अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री): कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूँ कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी।

 

 

 

 

  • स्वाति मालीवाल (दिल्ली महिला आयोग): दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए।