Friday, October 30, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Deh Vyapar: मोबाइल से ग्राहकों को भेजती थी लड़कियों की तस्वीरें, सरगना के आईफोन से खुलेंगे कई राज

Deh Vyapar आगरा में सेक्स रैकेट की सरगना महिला का पूरा नेटवर्क ऑनलाइन चल रहा था। लड़कियों के फोटो से लेकर बुकिंग और भुगतान तक सब कुछ ऑनलाइन था। सरगना यह सब अपने आईफोन के माध्यम से करती थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद दो मोबाइल जब्त किए हैं। इनमें एक आईफोन है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। वहीं आईफोन की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) की मदद ली जाएगी। आईफोन को कोर्ट से अनुमति के बाद प्रयोगशाला भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि आईफोन से सरगना के नेटवर्क का राज खुल सकता है।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने न्यू आगरा के मुगल रोड पर कार में एक युवती और चार युवकों को पकड़ा था। युवती ने बताया था कि उसे बुकिंग पर बुलाया गया है। सरगना महिला हरीपर्वत क्षेत्र स्थित होटल में दो और युवतियों के साथ ठहरी है। इस पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Deh Vyapar पहले भी पकड़ी जा चुकी है सरगना

 

पुलिस ने बताया कि देह व्यापार की सरगना महिला पहले भी पकड़ी जा चुकी है। वह देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क चलाती है। उसके संपर्क में दिल्ली और मुंबई की लड़कियां रहती हैं।

पूर्व में सरगना महिला के साथी होटल संचालकों पर भी कार्रवाई हो चुकी है। उसके नेटवर्क में अब कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसका पता किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सरगना से बरामद फोन में इसके राज छिपे हैं।

पुलिस के मुताबिक उसके आईफोन में कई ग्रुप बने हैं। लड़कियों के फोटो भेजने से लेकर ग्राहक के नंबर होते थे। इसके अलावा एजेंट और कई लोगों के नंबर भी हैं। इनमें रसूखदार भी हो सकते हैं।

पुलिस ने आईफोन और दूसरा मोबाइल सील कर दिया है। अब इन्हें कोर्ट के आदेश पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सीओ हरीपर्वत सत्य नरायन ने बताया कि मोबाइल की जांच होगी। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। पता चल सकेगा कि संपर्क में कौन-कौन लोग हैं ?

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp