Friday, October 30, 2026
Latest:
KATNIMADHYAPRADESH

Manish Pathak की शानदार जीत पर बोले BJP जिलाध्यक्ष रामरतन पायल- भाजपा की एकजुटता से पस्त हुई कांग्रेस

Manish Pathak की शानदार जीत पर BJP जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि भाजपा की एकजुटता से कांग्रेस पस्त हुई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की कुशल रणनीति तथा एकजुटता से नगर निगम में भाजपा ने कांग्रेस को चारों खाने चित्त कर दिया। जिला भाजपाध्यक्ष  रामरतन पायल ने नव निर्वाचित निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक तथा उन्हें समर्थन देने वाले सभी पार्षदों को बधाई दी है।

श्री पायल ने कहा कि संगठनात्मक एकजुटता ने फिर से सिद्ध कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी को परम् वैभव तक पहुंचाने हमेशा ततपर रहता है। प्रदेश अध्यक्ष तथा हमारे लोकप्रिय सांसद विष्णुदत्त शर्मा के यशस्वी मार्गदर्शन में निगमाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की शानदार विजय हुई।

इस पूरी रणनीति में जिला संगठन के साथ जिला प्रभारी  संजय साहू, पर्यवेक्षक, कांतादेव सिंह, विधायक संजय पाठक, सन्दीप जायसवाल, प्रणय पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

जिला अध्यक्ष श्री पायल ने कहा कि एकजुट भाजपा की इसी शानदार रणनीति से भाजपा जिला पंचायत, सभी 6 जनपद तथा तीनों नगर परिषद में शानदार विजय हासिल कर चुकी है।

पंचायत चुनाव में भाजपा ने कटनी में विधायकों के कुशल रणनीति से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पर विजय हासिल की। नगर निगम के अध्यक्ष के प्रतिष्ठा पूर्ण पद पर निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से एकतरफा परिणाम सामने आया। इसी तरह प्रत्येक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधियों के साथ जिला संगठन एकजुट होकर अब जिले के विकास हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के सानिध्य में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एव सबका प्रयास की मंशानुरूप कार्य कर जिले में भाजपा के संगठन ही सेवा के सिद्धांत पर जन सेवा के लिए सक्रिय होगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp