Corona newsHOME

Corona Latest Updates LIVE:देश में कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू, रिकॉर्ड 1,84,372 केस सामने आए

Corona Latest Updates LIVE: देश में कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू हो चुके हैं। स्वास्थ्य सेवाएं बौनी साबित हो रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के रिकॉर्ड 1,84,372 केस सामने आए हैं। मृतकों का दैनिक आंकड़ा भी 1000 पार (1027) पहुंच चुका है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,38,73,825 पहुंच गया है। 13,65,704 एक्टिव केस हैं। कुल मृतक संख्या 1,72,085 हो चुकी है। टीकाकरण भी जारी है और कुल 11,11,79,578 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इस बीच, महाराष्ट्र में आज रात से कर्फ्यू लग रहा है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया।

महाराष्ट्र में 15 दिनों के राज्य व्यापी कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। दवा की दुकानें खुली रहेंगी, दवा और खाने की होम डिलिवरी भी होगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ही परिवहन की सुविधाएं चालू रहेंगी। ई-कॉमर्स कंपनियों और निर्माण स्थलों पर काम की छूट दी गई है। खुले मैदान में राजनीतिक रैलियों में 200 हो सकेंगे शामिल, हॉल में क्षमता के 50 फीसद लोगों को ही अनुमति दी गई है। वहीं धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। सैलून, स्पा, स्कूल, कॉलेज, निजी कोचिंग सेंटर, समुद्र तट, क्लब, स्विमिंग पूल, जिम, सिनेमा हाल इस दौरान बंद रहेंगे। फिल्म, टीवी धारावाहिकों और विज्ञापनों की शूटिंग पर भी पाबंदी लगाई गई है। कर्फ्यू का ऐलान होते ही महाराष्ट्र में काम कर पेट पाल रहे दूसरे प्रदेशों के मजदूरों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। इन मजदूरों ने अपने घरों को जाने की तैयारी शुरू कर ली है। बता दें, मंगलवारको देश भर में सामने आए 1.66 लाख नए मामलों में से अकेले 60 हजार से ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं।

महाराष्ट्र के हालात को देखते हुए लॉकडाउन लगाने की आशंकाएं जताई जा रही थीं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंटरनेट मीडिया के जरिए राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा तो नहीं की, लेकिन 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। बुधवार की रात आठ से कर्फ्यू प्रभावी होगा और एक मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

    1. महाराष्ट्र 60,212 35.19
    1. उत्तर प्रदेश 17,963 7.23
    1. दिल्ली 13,468 7.50
    1. मध्य प्रदेश 8,998 3.53
    1. कर्नाटक 8,778 10.83
    1. केरल 7,515 11.80
    1. तमिलनाडु 6,984 9.47
    1. गुजरात 6,690 3.60
    1. राजस्थान 5,528 3.75
  1. बंगाल 4,817 6.24
Show More

Related Articles

Back to top button