Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsMADHYAPRADESH

Corona सोमवार को MP में कोरोना के 17 प्रकरण आए, 16 व 22 दिसंबर को टीकाकरण का महाअभियान

Corona MP प्रदेश में टीकाकरण का काम अच्छा चल रहा है। दिसंबर तक सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीके लगवाने है। इसके लिए आठ, 16 और 22 दिसंबर को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। जिन्होंने अभी तक टीके नहीं लगवाए हैं, उनके घरों पर दस्तक दी जाए। प्रभारी अधिकारी कलेक्टरों से प्रतिदिन संवाद करें। जिलों में रोको-टोको अभियान चलाया जाए ताकि कोरोना संक्रमण पर पूर्ण नियंत्रण किया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा करते हुए कही।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोम का मुकाबला

उन्होंने कहा कि जनजागरुकता से हम कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोम का मुकाबला कर सकते हैं। विदेश से राज्य में आए 501 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से किसी भी रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। जिन जिलों में टीकाकरण कम हुआ है, वहां घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाए।

सोमवार को कोरोना संक्रमण में 17 प्रकरण आए

टीकाकरण महाअभियान काफी महत्वपूर्ण है। इस पर ध्यान दें। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण में 17 प्रकरण आए हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 138 है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.6 प्रतिशत है। नौ करोड़ 12 लाख आठ हजार 38 वैक्सीन के डोज लगाई जा चुकी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश किदए कि कलेक्टर और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य अस्पतालों की व्यवस्थाओं को जाकर देखें। आक्सीजन संयंत्र और वेंटीलेटर की स्थिति का निरीक्षण कर लें। रेमडेसिविर सहित सभी जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था भी दिखवाएं

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp