News24you

News you are looking for

College Exam News: फिलहाल तो ऑफलाइन परीक्षा का प्लान है, हालात बिगड़े तब देखेंगे- डॉ मोहन यादव

College Exam News: फिलहाल तो ऑफलाइन परीक्षा का प्लान है, हालात बिगड़े तब देखेंगे- डॉ मोहन यादव

College Exam News मध्य प्रदेश में फिलहाल तो ऑफलाइन परीक्षा का प्लान है, हालात बिगड़े तब देखेंगे। यह कहना है मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण तथा आरजीपीवी की ऑन लाइन परीक्षा के सीएम शिवराज सिंह के एलान के बाद सभी यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन एग्जाम की मांग उठ रही है। लेकिन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि अभी आफ लाइन परीक्षा की ही तैयारी है, बाकी आगे देखेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव उज्जैन में मीडिया से बात कर रहे थे।

यादव ने कहा कि फिलहाल ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी है। संक्रमण बढ़ा तो ऑनलाइन एग्जाम पर विचार करेंगे। ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी भी पूरी है। बगैर देर किए दोनों तरह से एग्जाम लेने की स्थिति में हैं। मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एग्जाम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा हुई है।
उधर विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई चल रही है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग ने ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश जारी किए थे। उसके बाद से इसी मोड पर पढ़ाई करवाई जा रही है। इस बार ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।