Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

CM Shivraj Singh बोले- पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो इसे भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करूँगा

CM Shivraj Singh  पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा संसदीय बोर्ड से हटाने के सवाल पर यह बात कही। वे शनिवार को भोपाल में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा राजनीति में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं होनी चाहिए। चौहान संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के बाद पहली बार इस संबंध में बोले।

शिवराज ने कहा आप पार्टी के कार्यकर्ता हो तो पार्टी ही तय करती है किसे क्या काम करना है। जो भूमिका पार्टी तय करती है उसे करना हमारा काम है। हटाना और रखना ये संगठन की एक सामान्य प्रक्रिया है। नई टीम में पूरा देश शामिल है। योग्य लोगों को मौका मिला है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कहा भाजपा ने छोटी पार्टी होने के बावजूद नीतीश जी को सम्मान दिया था। जिस ढंग से उन्होंने भ्रष्टाचारियों के साथ मिलकर सरकार बनाई है। वह अवसरवादिता का निकृष्ट उदाहरण है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp