Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Chhatarpur छतरपुर में कुत्ते की जुदाई सोच कर युवक ने कुत्ते को गोद मे लेकर लगा ली फांसी

Chhatarpur News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में जानवर से प्रेम का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक शख्स ने कुत्ते के प्यार में फांसी लगा ली. जब उसने आत्मघाती कदम उठाया तो कुत्ते को भी गोदी में लिया था. परिजनों ने बताया कि मां ने बेटे से कुत्ते को घर से बाहर निकालने को कहा था, जिससे व्यथित होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया. दरअसल कुत्ते ने बूढ़ी मां को काट लिया था. छतरपुर जिले में अनोखा मामला चर्चे का विषय बन गया है.

कुत्ते के प्यार में शख्स ने लगाई फांसी

विश्वनाथ कॉलोनी निवासी कमलेश मसीही को अपने पालतू कुत्ते से इस हद तक प्यार था कि उससे अलग होने के ख्याल मात्र से ही बेचैन हो गया. उसने घर के बाहर ही पेड़ से फांसी लगा ली. एक झोपड़ी में रहने वाले युवक की मां शांति मसीही ने बताया कि घर के पालतू कुत्ते ने उसे काट लिया था. उसने गुस्से में कमलेश से कहा कि कुत्ते को घर से भगा दे. कमलेश ने कुत्ते को अलग करने से पहले ही फांसी लगा ली. कमलेश जब फंदे पर झूला तो कुत्ता भी उसके साथ गोदी में था.

जुदाई के ख्याल को नहीं कर सका बर्दाश्त

भाई सुनील मसीही के मुताबिक कमलेश किसी भी सूरत में कुत्ते को भगाने को तैयार नहीं था. परिजनों ने उसकी बात को नजरंदाज कर दिया. उसने कुत्ते की चेन से फांसी लगाई थी. बताते हैं कि 38 वर्षीय मृतक कमलेश की 19 साल पहले बारासिवनी में शादी हुई थी. दोनों को एक बेटा भी था. नौ साल पहले बीवी उसे छोड़ कर चली गई. साथ में अपने बेटे को भी ले गई थी. कमलेश अपनी 65 साल की मां शांति मसीही के साथ खाली पड़े प्लॉट पर झोपड़ी बनाकर रहता था. मैकेनिक का काम करनेवाले कमलेश को अपने कुत्ते से बहुत लगाव था. कुत्ते को हमेशा अपने साथ ही रखता था.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp