News24you

News you are looking for

CBSE के बाद अब सीआईएससीई ने भी रद्द कीं बोर्ड परीक्षा

CBSE के बाद अब सीआईएससीई ने भी रद्द कीं बोर्ड परीक्षा

कोरोना के चलते सीबीएसई के बाद अब सीआईएससीई ने भी बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के ऐलान कर दिया है. सीआईएससीई के चेयरमैन ने इस बात की जानकारी दी है.

बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि अभी रिजल्ट को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. अगले कुछ दिनों में ये तय किया जाएगा कि छात्रों का रिजल्ट कैसे तैयार होगा और उनका मूल्यांकन कैसे किया जाएगा.

जिसके बाद अब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द किया गया है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ये भी बताया गया है कि छात्रों को आगे परीक्षा देने का भी विकल्प दिया जाएगा. हालांकि CISCE ने अब तक ये तय नहीं किया है.