Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपनी बहन के साथ की सगाई

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान के प्रतिभाशाली बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम अपनी जिंदगी की दूसरी पारी की शुरूआत कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बाबर आजम ने अपनी बहन के साथ सगाई कर ली है। इसके साथ एक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि वह अगले साल तक निकाह कर लेंगे। हालांकि बाबर आजम ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है पर जल्द ही वह इसकी पुष्टि कर सकते हैं।

पाकिस्तानी खबरों के अनुसार बाबर आजम ने अपनी चाचा की लड़की के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही दोनों परिवार इनके निकाह की तारीख तय कर सकते हैं।

हाल ही में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली ने ट्विटर पर फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बाबर आजम की शादी की बात कही। अजहर अली से एक फैन ने पूछा कि आप बाबर आजम को क्या सलाह देना चाहेंगे जिसके जवाब में अजहर अली कहते हैं कि बाबर को अब शादी कर लेनी चाहिए।

रिपोर्ट के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि बाबर आजम के सगाई की खबर पाकिस्तान की पूरी टीम को है। लेकिन आधिकारिक पुष्टि होने तक कोई भी इस पर कुछ बोलना नहीं चाहता है। वहीं सगाई के तुरंत बाद ही बाबर आजम पीएसएल के छठे सीजन के लिए यूएई रवाना होंगे।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में बाबर आजम की कप्तानी में जिम्बाब्वे को उसी के घर में पहले टी20 सीरीज 2-1 से हराया। उसके बाद टेस्ट सीरीज में जिम्बाब्वे टीम का सूपड़ा साफ करते हुए 2-0 क्लीन स्वीप किया। बाबर आजम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp