Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEJOBSज्ञान

BSNL RECRUITMENT इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वालों के लिए VACANCY 20 जनवरी तक आवेदन

BSNL RECRUITMENT VACANCY जॉब की तलाश में युवाओं के लिए खबर महत्वपूर्ण है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग वालों के लिये BSNL ने वेकेंसी निकाली हैं। भारत सरकार की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी BSNL द्वारा जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है BSNL VACANCY के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 20 जनवरी 2022 घोषित की गई है।

अप्रेंटिस के पदों पर केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी फील्ड (टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिक, रेडियो,कंप्यूटर, इंस्ट्रुमेंटेशन, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी) में AICTE या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा कोर्स किया है। अभ्यर्थियों की उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

BSNL JOBS- आवेदन कैसे करें

इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते है।अभ्यर्थियों का चयन उनके डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के अंतिम प्रतिशत की योग्यता के आधार पर होगा। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि कृपया आवेदन करने से पहले जॉब नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही विजिट करें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp