Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOME

PM की सुरक्षा में चूक पर मजीठिया का बड़ा खुलासा! बोले- CM चन्नी के घर पर रची गई साजिश

चंडीगढ़: पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है. मजीठिया ने कहा कि पंजाब में पिछले पीएम मोदी के दौरे के समय सुरक्षा में हुई चूक चरणजीत सिंह चन्नी सरकार की ओर से रची गई साजिश थी. उन्होंने आरोप लगाया कि CM चन्नी के घर पर साजिश रची गई थी.

‘जिम्मेदारी से बच रही चन्नी सरकार’

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चन्नी पर सुरक्षा चूक के मुद्दे को कमतर करने और इसके लिए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘हमने पहले भी देखा है कि किस तरह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को माला पहनाने आये लोगों ने उनकी जान ले ली थी.’ शिरोमणि अकाली दल पहले भाजपा की सहयोगी थी.

मजीठिया ने अपने खिलाफ दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में अग्रिम जमानत मिलने के बाद यह बात कही है. प्रधानमंत्री मोदी के फिरोजपुर दौरे में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर मजीठिया ने कहा कि उनकी सुरक्षा के साथ समझौता किया गया. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री या पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष यात्रा करते हैं तो उनके रास्ते रोके नहीं किये जाते लेकिन तब भी उनके दूसरे मार्गों से जाने का प्लान तैयार होता है.

‘साजिश में सिद्धू और रंधावा भी शामिल’

मजीठिया ने पूछा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग खोजने में विफल क्यों रही. अकाली दल के नेता ने आरोप लगाया, ‘यह भाजपा और पूरी व्यवस्था को असहज करने की सुनियोजित साजिश थी और साजिश कौन रच रहा था? इनमें तत्कालीन डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शामिल थे.

उधर, प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था. कोर्ट ने संकेत दिया था कि पीएम की सुरक्षा में चूक मामले की हाई लेवल जांच होगी, साथ ही सुरक्षा खामियों की जांच के लिए रिटायर्ड जज की ओर से जांच के संकेत भी दिए गए

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp