HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

Brave women दुधमुंहे बच्चे को छोड़ उफनते नाले में कूदी महिला, डूब रहे युवक की बचा ली जान

Brave women दुधमुंहे बच्चे को छोड़ उफनते नाले में कूदी महिला, डूब रहे युवक की बचा ली जान

Brave women in Bhopal साहसी महिला की जांबाजी से एक युवक की जान बच गई। अपने दुधमुंहे बच्चे की परवाह किये बगैर इस बेटी जिसका नाम रवीना है, उसने यह हैरत अंगेज साहस का परिचय दिया। आइये जानते हैं यह पूरा घटनाक्रम।

गोद में आठ माह का बच्चा भी था

32 वर्ष की रवीना घर से कुछ दूर से गुजरने वाले नाले के पास खड़ी थी। गोद में आठ माह का बच्चा भी था। जोरदार वर्षा होने के कारण नाला उफान पर था। नाले के पास लगे खेत में दो युवक कीटनाशक दवा का छिड़काव करने आए थे। दवा छिडूकने के बाद वे घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी बाइक नाले के दूसरे किनारे पर खड़ी थी।

कुशल तैराक रवीना ने एक युवक को तो बाहर निकाल लिया

लोगों के रोकने के बाद भी युवक नाला पार करने लगे। बीच धार में पहुंचते ही दोनों बहने लगे। यह देख रवीना ने अपने 8 माह के बच्चे को गोद से उतारकर जमीन पर लिटाया और उफनते नाले में कूद गई। कुशल तैराक रवीना ने एक युवक को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन उसका साथी गहरे पानी में गुम हो गया। अगले दिन उसका शव बरामद किया गया। नजीराबाद थाना इलाके में एक सितंबर को हुई इस घटना में साहस का परिचय देने वाली जांबाज रवीना को पुलिस ने नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।

लोगों ने उन्हें नाला पार करने से रोका भी

25 वर्षीय निवासी राजू अहिरवार किसान था। एक सितंबर को वह अपने साथी जितेंद्र अहिरवार के साथ ग्राम खजूरिया में अपने खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करने आया था। शाम करीब शाम करीब छह बजे दोनों वापस घर जाने के लिए खेत से चलने लगे। उधर दोपहर में हुई तेज बारिश के चलते कढ़ैयाकला-खजूरिया गांव के बीच पड़ने वाला नाला उफान पर था। दोनों युवक नाला पार करने लगे। नाले की दूसरी तरफ खड़े गांव के लोगों ने उन्हें नाला पार करने से रोका भी, लेकिन वह नहीं माने। वे लोग कुछ आगे बढ़े थे, तभी तेज धार में बहने लगे। नाले के पास दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर खड़ी 32 वर्षीय रवीना ने भी यह नजारा देखा। उसने फौरन बच्चे को जमीन पर लिटाया और उफनते नाले में कूद पड़ी।

Show More

Related Articles

Back to top button