Friday, October 23, 2026
Latest:
UttarPradeshHOMEराष्ट्रीय

Board Exam Big Update: हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक, इतनी कड़ी होगी उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी, आवाज भी होगी रिकॉर्ड, आसपास कोई भनका भी तो दबोचा जाएगा

Board Exam Big Update: हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक, इतनी कड़ी होगी उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी, आवाज भी होगी रिकॉर्ड, आसपास कोई भनका भी तो दबोचा जाएगा  आसपास कोई भनका भी तो दबोचा जाएगा इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसको लेकर एटा का शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी आवाज रिकार्ड करने वाले कैमरों से की जाएगी।

एटा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाएं आवाज रिकॉर्ड करने वाले (वॉइस रिकार्डर) सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं में हाईस्कूल व इंटर की अलग-अलग कोडिंग होगी।

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 101 केंद्र बनाए गए है। जहां लगभग 63 हजार के करीब परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जनपद में संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगी।

वहीं वॉयस रिकार्डर कैमरे भी लगे रहेंगे। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं पर अ कॉपी पर गहरे लाल रंग से कोडिंग होगी। जबकि ब कॉपी पर गुलाबी कोडिंग रहेगी। जबकि इंटर की कॉपी पर गहरे बैंगनी और ब पर गहरे भूरे रंग का कोड अंकित होगा। प्रत्येक केंद्र पर अलग-अलग कोड की उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी।

हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका का क्रमांक लिखना होगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं।

डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से परीक्षा के लिए जो निर्देश आ रहे हैं, वो केंद्र व्यवस्थापकों को बताए जा रहे हैं। पारदर्शिता के लिहाज से उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखी जाएंगी।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp