HOME

Omicron Virus in India मुंबई में मिला देश का चौथा पॉजिटिव केस

मुंबई में मिला देश का चौथा पॉजिटिव केस

Omicron Virus in India ओमिक्रोन का चौथा मामला मिला है। आज दोपहर ही गुजरात के जामनगर में इस वैरियंट का तीसरा केस मिला था और शाम को महाराष्‍ट्र में चौथे केस की भी पुष्टि हो गई है। मुंबई के कल्याण-डोंबिवली का एक 33 वर्षीय व्यक्ति, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा है,

#COVID19 के #Omicron पॉजिटिव पाया गया है। यह महाराष्ट्र में वैरिएंट का पहला और देश में चौथा मामला है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 3 वर्षीय यात्री 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दुबई और दिल्ली के रास्ते मुंबई पहुंचा।

उन्होंने कोई टीका नहीं लिया है। उनके हाई रिस्‍क वाले संपर्कों में से 12 और कम जोखिम वाले संपर्कों में से 23 का पता लगा लिया गया है। सभी की COVID19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली-मुंबई उड़ान के 25 सह-यात्रियों का भी टेस्‍ट रिजल्‍ट निगेटिव ही रहा है। अभी और संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

सात दिन का अनिवार्य क्वारंटाइन

बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) ने जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सात के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य बना दिया है। होम क्वारंटाइन के दौरान बीएमसी के कर्मचारी दिन में पांच बार फोन कर यात्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 8,603 नए मामले मिले हैं, 415 मौतें हुई हैं और सक्रिय मामलों में भी मामूली गिरावट आई है। कोविन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 127.38 करोड़ डोज लगी है। इसमें 79.97 करोड़ पहली और 47.40 करोड़ दूसरे डोज शामिल हैं।

28 नवंबर को गुजरात आया था तीसरा ओमिक्रोन संक्रमित

गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने बताया कि जिम्बाब्वे से 28 नवंबर को गुजरात के जामनगर आए 72 साल के एक व्यक्ति को इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले कर्नाटक में दो लोगों को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था। गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि बुजुर्ग को दो दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनके नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button