PoliticsHOMEMADHYAPRADESH

Bjp candidate list BSP की राह पर BJP? चुनाव से तीन महीने पहले टिकट के एलान से मिले संकेत, कांग्रेस पड़ी माथापच्ची में

Bjp candidate list BSP की राह पर BJP? चुनाव से तीन महीने पहले टिकट के एलान से मिले संकेत, कांग्रेस पड़ी माथापच्ची में

Bjp candidate list भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की  घोषणा  चुनाव से तकरीबन तीन महीने पहले करके देश की सियासत में एक बड़ा दांव खेल दिया है।

दरअसल, सियासी गलियारों में चर्चाएं इसी बात की सबसे पहले हो रही थी कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से पहले अपने पत्ते खोलकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी, लेकिन बाजी कांग्रेस से पहले भाजपा ने मार ली। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की और से टिकट बंटवारे में फ्रंट फुट पर की गई इस बैटिंग के बाद कांग्रेस के नेताओं ने बैठकें शुरू कर दी हैं। जल्द ही कांग्रेस भी अब अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि भले ही उनके प्रत्याशी बाद में घोषित हों, लेकिन वह भाजपा से ज्यादा मजबूत और जिताऊ होंगे।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा भी जल्द ही हो जाएगी। मध्य प्रदेश के चुनाव में रणनीतिक तौर पर कमान संभालने वाले नेताओं में शामिल एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ सीटों पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इससे साफ पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां समूचे मध्यप्रदेश को लेकर नहीं चल रही है। वह कहते हैं कि अगर ऐसी तैयारी चल भी रही हैं तो उसमें पार्टी को बहुत माथा पच्ची करनी पड़ रही है। जबकि कांग्रेस में समूचे मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है। वह कहते हैं कि कांग्रेस में किसी तरीके की भगदड़ और प्रत्याशी ना घोषित करने की हड़बड़ी के साथ किसी भी तरह का सियासी समीकरण गड़बड़ होने वाला नहीं है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी चयन प्रक्रिया के मध्यम से जिताऊ प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी करने वाली है।

इस तरीके का सियासी दांव देश की राजनीति में सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने शुरू किया था। चुनाव से तकरीबन एक साल पहले बहुजन समाज पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करके उनको सियासी मैदान में उतार दिया करती थी। फिलहाल भाजपा के इस दांव से सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस पार्टी के सामने आ गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button