HOMEKATNI

BJP चलती है कार्यकर्ताओं के समर्पण से जबकि कांग्रेस घोटालों से: संजय सत्येंद्र पाठक

BJP चलती है कार्यकर्ताओं के समर्पण से जबकि कांग्रेस घोटालों से: संजय सत्येंद्र पाठक

जिला BJP कार्यालय में समर्पण निधि संग्रह अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल तथा तीन जिलों के प्रभारी श्री संजय पाठक ने बैठक ली।

भारतीय जनता पार्टी ही वह राजनीति दल है जो प्रत्येक दायित्व में कार्यकर्ताओं के समर्पण से चलता है। पार्टी का धन संग्रह कार्यकर्ताओं तथा के समर्पण से होता है यह भाजपा के संस्कार हैं वहीं कांग्रेस का धन संग्रह घोटालों से होता है। यही अंतर कांग्रेस और भाजपा में है। यह विचार आज भाजपा जिला कार्यालय में समर्पण निधि को लेकर आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए कटनी सहित तीन जिलों के प्रभारी पूर्व मंत्री विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप व्यक्त किये। श्री पाठक ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम धन संग्रह समर्पण अपनी पार्टी के लिए करते हैं इससे पार्टी के प्रति कार्यकर्ता का अपनत्व बढ़ता है। यह हमारी संस्कृति तथा दायित्व को सजग करता है। भारतीय जनता पार्टी कटनी जिले का एक एक कार्यकर्ता समर्पण निधि अभियान में कटनी जिले से इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने जुट जाएं। श्री पाठक ने कहा कि कल 11फरवरी पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर हम सभी इस अभियान को संकल्प के साथ शुरू करें तथा अगले पांच दिनों में पूरा करें। उन्होंने कहा कि दायित्ववान कार्यकर्ता हों या फिर जनप्रतिनिधि आज पार्टी की बदौलत ही इस मुकाम पर हैं तो आज पार्टी के लिए हमारा यह समर्पण पार्टी के प्रति ऋण चुकाने जैसा है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने सर्वप्रथम समर्पण निधि संग्रह अभियान की विस्तृत प्रस्तावना रखी। श्री रामरतन पायल ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में बूथ विस्तार अभियान को पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने जिस मनोयोगपूर्वक किया वैसे ही हमें समर्पण निधि अभियान के लिए भी कटनी को दिए गए संकल्प को पूरा करना है। इस कार्य में समस्त मण्डलों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जुट जाएं। श्री पायल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने संकल्प के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया। कोविड संक्रमण काल मे सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जन सेवा की मिसाल पेश। संगठन विस्तार के लिए प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत् शर्मा की बूथ विस्तारक योजना में कटनी जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह से कार्य किया वह काबिले तारीफ है। कटनी जिले में भाजपा के कार्यकर्ता निरन्तर अपने दायित्व को निभाने जुटे रहते हैं। संकल्प के साथ अब समर्पण निधि संग्रह में कटनी जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता अपने इसी विश्वास के साथ ऐतिहासिक मुकाम हासिल करेंगे यही अपेक्षा है।

समर्पण निधि संग्रह अभियान के जिला संयोजक श्री सुनील उपाध्याय ने इस अभियान का महत्व समझाते हुए किस तरह इसमें सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो इस बारे में जानकारी दी।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री मृदुल द्विवेदी ने किया। आभार प्रदर्शन करते हुए विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे ने कहा कि समर्पण निधि संग्रह अभियान के लिए कटनी जिले के संकल्प से बढ़ कर हम सभी अपना दायित्व निभाएंगे। उन्होंने इस अभियान में जुटने के लिए सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

मंचासीन अतिथियों में जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, कटनी जिले सहित उमरिया तथा शहडोल के प्रभारी विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक श्री प्रणय पांडे, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय, श्री मृदुल द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश सिंघानिया, सह कोषाध्यक्ष श्री अर्पित अग्रवाल सहित समस्त मण्डलों के अध्यक्ष व सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button