News24you

News you are looking for

Bank का अनोखा फरमान, हाफ पैंट्स पहनकर आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Bank का अनोखा फरमान, हाफ पैंट्स पहनकर आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Bank का अनोखा फरमान, उत्तर प्रदेश के बागपत में एक बैंक ने अनोखा फरमान जारी कर दिया है। इसके लिए बाकायदा बैंक की दीवारों पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। दरअसल जनपद के रमाला थानाक्षेत्र में केनरा बैंक शॉर्टस पहनकर आने वाले पुरुष ग्राहकों से परेशान है। कई बार लोगों के लिए लिए कहा भी गया लेकिन लोग फिर भी हाफ पैंट्स पहनकर आने से बाज नहीं आते। अब बैंक में ऐसे ग्राहकों के लिए प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रमाला किशनपुर बराल में केनरा बैंक की शाखा पर एक नोटिस लगाया गया है, इस नोटिस पर लिखा है कि बैंक में कोई हाफ पैंट्स पहनकर नहीं आएगा। यही नहीं बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी को भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई पुरुष ग्राहक शॉर्ट्स पहने बैंक आता है तो उसे बाहर ही रोक दिया जाए यानी वापस भेज दिया जाए।

 

वहीं रविवार को यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। कोई इसे बैंक की सराहनीय पहल बता रहा है तो कोई बैंक को ऐसा नहीं करने की नसीहत दे रहा है।

जब इस संबंध में अमर उजाला संवाददाता ने पड़ताल की तो पता चला कि शॉर्ट्स पहनकर आने वाले पुरुष ग्राहकों को सुरक्षाकर्मी द्वारा बाहर की रोका जा रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक अर्चना सिंह का कहना है कि बैंक के अंदर महिला व पुरुष दोनों तरह के ग्राहक आते हैं। कई बार महिलाएं असहज महसूस करती हैं, इसलिए सभ्यता वाले वस्त्र पहनकर आना चाहिए।