HOMEराष्ट्रीय

Asaduddin Owaisi बोले, ‘एक दिन बड़ी नेता बनेंगी Nupur Sharma

Asaduddin Owaisi बोले, 'एक दिन बड़ी नेता बनेंगी Nupur Sharma,

Asaduddin Owaisi on Nupur Sharma: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने वाली नूपुर शर्मा को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा ने भले ही नूपुर शर्मा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया हो, लेकिन जल्द ही उन्हें एक बड़ी नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा और यह भी हो सकता है कि भाजपा नूपुर शर्मा को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बना दे। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा नूपुर शर्मा को बचा रही है। उन्होंने तत्काल नूपुर शर्मा की गिरफ्तार की मांग की और कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाना चाहिए।

ओवैसी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी हो और भारत के कानून के दायरे में रहकर उनके खिलाफ कार्रवाई हो। मुझे यकीन है कि 6-7 महिनों में नूपुर शर्मा फिर आएंगी और उनको एक बड़ी नेत्री के रूप में पेश किया जाएगा। हो सकता है कि वे दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की दावेदार बन जाएं।

Show More
Back to top button