Wednesday, November 25, 2026
Latest:
BalagahtMADHYAPRADESH

BALAGHAT में LOVE COUPLE का शव फांसी पर लटका मिला

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक-युवती एक ही परिवार के थे। इसी वजह से परिवार वालों ने विवाह कराने से मना कर दिया था।
गढ़ी पुलिस के कारवां निरीक्षक मदन मरावी ने बताया कि जुगेश पिता सोमलाल कुशरे जाति गौंड (22), युवती रामकुंवर कुशरे पिता प्रतापसिंह कुशरे जाति गौंड (18) दोनों ग्राम माना गढ़ी निवासी है। रविवार रात में युवक के घर के कोटे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी उनके परिवारजनों द्वारा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक/युवती का शव उतारा गया। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती एक ही परिवार के थे और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे।
इसकी जानकारी लड़की के परिवारजनों को विगत तीन माह पूर्व लगी थी। जिसके बाद युवती के परिवारजनों द्वारा विवाह के लिए मना करते हुए कहा गया कि एक ही परिवार के होने के कारण यह विवाह नहीं हो सकता। दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते युवती को कुछ दिनों के लिए उसकी बहन के घर भेज दिया था। लेकिन युवक द्वारा युवती को अपने घर ले आया और रविवार रात में दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।