MADHYAPRADESH

Bajar Bhav Today: इंदौर में गोला टेंडर और ऊंचा, बेसन-खसखस के दाम गिरे

Besan Khaskhas Price Low: शकर में लोकल पूछपरख अच्छी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है।

Bajar Bhav Today इंदौर। गोला उत्पादक मंडी असीरकेरा में खोपरा गोला टेंडर 182 रुपये गया। उत्पादक केंद्रों पर गोला के दाम बढ़ने के कारण स्थानीय बाजार में आगे तेजी की उम्मीद की जा रही है। जबकि गोला पहले से मजबूत हो चुका है।हल्दी की फसल को भी हाल के बारिश के दौर से नुकसान आंका जा रहा है। वैवाहिक सीजन नहीं होने की वजह से तरबूज मगज और खसखस में भी अपेक्षित ग्राहकी नहीं होने से भाव में मंदी रही। खसखस चालू 750-825 मीडियम 1450-1500, बेस्ट 1550 रुपये प्रति किलो रह गई। वहीं बैतूल तरफ से चारौली खूब आने और फिलहाल खपत का समय नहीं होने से इसके दामों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। चारोली 1025 से 1050, बेस्ट 1150 से 1200 रुपये प्रति किलो रह गई। शकर में लोकल पूछपरख अच्छी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। शकर नीचे में 3530 ऊपर में 3570 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई।

आवक चार गाड़ी की बताई गई। दाल के दाम गिरने से चना बेसन के दाम भी कमजोर है। बेसन में 50 रुपये बोरी की नरमी आई।नारियल में भी उठाव कमजोर रहने से भाव में मंदी जारी रही। नारियल 120 भरती 1450-1500 160 भरती 1450-1500 200 भरती 1500-1550 250 भरती 1500-1550 रुपये प्रति बोरी के भाव रह गए। आवक दो गाड़ी की रही। शुक्रवार को नारियल के वरिष्ठ व्यापारी का निधन होने के कारण सियागंज (किराना बाजार) में अधिकांश व्यापारियों ने 4 बजे बाद अपनी-अपनी दुकाने बंद रखी।

शकर-गुड़:
शकर 3530-3570 शकर एम. 3600-3700 गुड़ भेली 3000-3100, कटोरा 3200 , लड्डु 3400 से 3500, बर्फी 4000-4100 और ग्लास 4300 से 4500,
नारियल: 120 भरती 1450-1500 160 भरती 1450-1500 200 भरती 1500-1550 250 भरती 1500-1550 रुपये प्रति बोरी।
फलाहारी:

सिंघाड़ा छोटा 160-170, सिंघाड़ा बड़ा 250 से 275, खोपरा गोला बाक्स में 220 से 242, खोपरा बूरा 2450 से 4000 रुपये।
साबुदाना 4400-4500 मीडियम 4550-4600 बेस्ट 4650-4800 ग्लास 5300-5500 रुपये क्विंटल।
सच्चामोती एगमार्क(1 किलो)5660,सच्चामोती एगमार्क(500 ग्राम) 5730, सच्चामोती (लूज) 5180 रुपये। सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 5660, सच्चासाबु (500ग्राम) 5730 , लूज खीरदाना 5320 रुपये क्विंटल। वरलक्ष्मी (लूज) 5000, एक किलो 5700, रॉयलरतन (1 किलो) 5650, रायलरतन (आधा किलो) 5710, लूज 5200, सच्चामोती (एक किलो ) 5550, (आधा किलो) 5610, लूज में 5100, सच्चामोती पोहा (एक किलो में) 4250 रुपये।

Bajar Bhav Today खोपरा बूरा: अल्पाहार हाइ-फैट (प्रति 15 किलो थैली ) (1 किलो) 2790 ,(आधा किलो) 2809 रुपये। सच्चामोती खोपरा बूरा (1 किलो पैक) कट्टा-3150 रुपये।

मसाले : कालीमिर्च गारबल 545 से 550 एटम 555 से 560, मटरदाना 575 से 590 , हल्दी निजामाबाद 110 से 130, हल्दी लालगाय 160 से 165, हल्दी पावडर 1850 से 1900, जीरा राजस्थान 172 से 174, ऊंझा 176 से 182, मीडियम 185 से 190, बेस्ट 192 से 198, सौंफ मोटी 105 से 115, मीडियम 125 से 155, बेस्ट 175 से 200, बारीक 185 से 205, लौंग चालू 650 से 680, बेस्ट 690 से 720, दालचीनी 280 से 285, जायफल 675 से 740. जावत्री 1975 से 2050, बड़ी इलायची 750 से 875, बेस्ट 875 से 925, पत्थरफूल 325 से 380, बेस्ट 460-485, बाद्यान फूल 770 से 825, शाहजीरा खर 330 से 350, ग्रीन 440 से 455, तेजपान 85 से 90, तरबूज मगज 250 से 260, सूडान 270 से 275 नागकेसर 550, सौंठ 175 व 220 से 280, खसखस चालू 750-825 मीडियम 1450-1500, बेस्ट 1550, ए.बेस्ट 1750, धोली मूसली 850 से 925, हींग 2600, पाउच में 10 ग्राम 2650, 121- 50 ग्राम 2400, पाउच में 10 ग्राम 2450, 111-50 ग्राम 2200, पाउच में 10 ग्राम 2250, पावडर 650, हरी इलायची 1150-1250 मीडियम 1350-1425 मीडियम बोल्ड 1475-1550 बेस्ट 1675-1775 ए. बोल्ड 1850 से 1950 और पानबार 975-1125 रुपये।

सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 820, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 705 से 730, काजू डब्ल्यू वन 680 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 680, एसएस डब्ल्यू 66-665, काजू जेएच 700, टुकड़ी 670 से 860, बादाम अमेरिकन 620-625 आस्ट्रेलियन 675-700 सिनौरा 750-800 बादाम इंडिपेंडें 570-580 टांच 500-550. खारक 115 से 125, मीडियम 128 से 154, बेस्ट 162 से 175, एक्सट्रा बेस्ट 180 से 220, किशमिश कंधारी 330 से 375, बेस्ट 450, इंडियन 210 से 230, बेस्ट 240 से 270, चारोली 1025 से 1075, बेस्ट 1175 से 1225, मुनक्का 450 से 600, बेस्ट 675 से 800, अंजीर 650 से 850, बेस्ट 975 से 1175, मखाना 625 से 675, बेस्ट 725 से 840, पिस्ता मोटा 1250 से 1300, बेस्ट 1350-1400, नमकीन पिस्ता 850 से 900 बेस्ट 925 से 950 अखरोट 385 से 425, बेस्ट 550 से 600, जर्दालू 250 से 300, बेस्ट 450 से 500 रुपये।

पूजन सामग्री : केसर 160 से 174, देशी कपूर 850 से 1075, ब्रांडेड कपूर 1070 से 1075, पूजा बादाम 65 से 75, बेस्ट 155 से 165, पूजा सुपारी 440 से 450, अरीठा 140, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपये।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1210, रवा कट्टे में 1300-1320, मैदा 1240, चना बेसन 3175 रुपये प्रति 50 किलो बोरी।

Show More

Related Articles

Back to top button