HOMEराष्ट्रीय

Asteroid धरती से तो नहीं टकराएगा? YU3 नाम का एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा

Asteroid धरती से तो नहीं टकराएगा? YU3 नाम का एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा

Asteroid Attack on Earth। नासा ने चेतावनी दी है कि Asteroid 2022 YU3 नाम का एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह धरती से करीब 3.7 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचेगा। नासा का कहना है कि यह पहले से ही पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और 25682 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा कर रहा है, जो कि हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल से लगभग दोगुनी रफ्तार है। नासा ने बताया कि यह Asteroid YU3-76 फीट चौड़ा है, जो एक विमान के आकार का है।

साल 2022 में धरती के पास से कई क्षुद्रग्रह गुजरे थे और इनमें से कुछ उल्कापिंडों के धरती की सीमा से प्रवेश का भी खतरा था, लेकिन वे पृथ्वी के काफी करीब से गुजर कर निकल गए, लेकिन साल 2023 में भी धरती के लिए कई एस्टेरॉइड खतरा बने हुए हैं। ऐसा ही एक खतरा आज भी धरती के बेहद करीब से गुजरने वाला है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानकारी दी है कि 5 Asteroid आज एक ही दिन में धरती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं और काफी करीब से गुजरेंगे।

 Asteroid धरती से नहीं टकराएगा

नासा ने जानकारी दी है कि 5 उल्कापिंडों में से कोई भी क्षुद्रग्रह धरती से नहीं टकराएगा, लेकिन ये धरती से काफी करीब से होकर आगे बढ़ जाएंगे। इसके बावजूद नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस ने इस संभावित खतरे के रूप में वर्गीकृत किया है। नासा का यह कार्यालय Asteroid के खतरों के खिलाफ धरती के लिए एक प्रहरी के रूप में कार्य करता है।
Show More

Related Articles

Back to top button