News24you

News you are looking for

ASI ने ली 25000 की रिश्वत, ऑडियो वायरल हुआ तो बोले मेरे नाम से आरक्षक ने लिए

rishvat

मुरैना SP आशुतोष बागरी के पास शुक्रवार को बागचीनी थाना क्षेत्र के उम्मेदगढ़ बांसी गांव के निवासी कल्लू पुत्र पप्पू कुशवाह ने ऐसी शिकायत की है, जिससे बागचीनी थाने से लेकर यातायात थाने तक में हलचल मच गई है। शिकायतकर्ता ने एसपी को तीन आडियो व एक वीडियो दिया है, जिसमें बागचीनी थाने के एएसआइ राकेश यादव दो सगे भाइयों को हवालात से छोड़ने के एवज में 25 हजार की घूस मांग रहे हैं।

दूसरे वीडियो में वह रिश्वत के 15 हजार रुपये मिलने एवं 10 हजार रुपये और देने पर ही आरोपित को हवालात से छोड़ने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। यह मामला छेड़छाड़ के एक आवेदन पर कार्रवाई करने से जुड़ा है। जिसके आरोप में उम्मेदगढ़ बांसी गांव के पप्पी कुशवाह व राहुल कुश वाह को एएसआइ यादव ने पकड़कर हवालात में बंद किया था, जिनको छोड़ने के एवज में 25 हजार की रिश्वत का सौदा पक्का हुआ।

मामला उजागर होने के बाद एएसआइ राकेश यादव खुद को निर्दोष बताते हुए कह रहे हैं कि यातायात थाने के आरक्षक नत्थी मावई ने उनके नाम से 25 हजार की रिश्वत ली है। हालांकि एक आडियो में वह खुद ही कह रहे हैं कि 15 हजार तो उनके पास आ गए, नत्थी ने 10 हजार रुपये अब तक नहीं दिए। यह आडियो आला अफसरों पर पहुंचने के बाद एएसआइ यादव शिकायतकर्ता को फोन पर धमका रहे हैं, यह आडियो भी शिकायत के साथ एसपी को दिया गया है।