HOMEJOBSMADHYAPRADESH

MP Rojagar big Updates मध्यप्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती को लेकर नियम जारी

MP Rojagar big Updates मध्यप्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती को लेकर नियम जारी

MP Rojagar big Updates मध्यप्रदेश में अगले एक वर्ष में एक लाख पदों पर भर्ती को लेकर वित्त मंत्रालय के परामर्श के आधार पर तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शर्तों का निर्धारण हो गया है। इन नई शर्तों के अनुसार ही जॉब नोटिफिकेशन जारी करेंगे और सरकारी नौकरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ऐसे होंगे नियम

जारी सूचना के अनुसार यदि रिक्त पदों की संख्या 1-50 तक है तो पद पूर्ति एक बार में की जावे। रिक्त पदों की संख्या 51-500 तक है तो टोटल वैकेंसी व स्वीकृत पदों का 50% से कम है तो एक बार में और यदि 50% से अधिक है तो जितने पद रिक्त हैं उनमें से आधे सन 2023 में और आधी सन 2024 में भरे जाएं।

भर्ती की प्रक्रिया 3 चरणों में

नियम के अनुसार जिन संबंधों में रिक्त पदों की संख्या 500 से अधिक है, लेकिन वह संख्या कुल स्वीकृत पदों के 33% से कम है तो सन 2023 में एक साथ भर्ती की जाएगी। यदि वैकेंसी 33% से अधिक है तो भर्ती की प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी की जाएगी।

2023 से 2024 तक भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण सन 2020-23 में और द्वितीय चरण सन 2023-24 में पूरा किया जाएगा। यानी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दूसरे चरण का विज्ञापन जारी हो जाएगा।  प्रत्येक चरण में 33% वैकेंसी ओपन की जाएगी।  यदि संवर्ग में कुल स्वीकृत पदों के सामने टोटल वैकेंसी 66% से कम है तो दो चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Show More

Related Articles

Back to top button