Monday, November 2, 2026
Latest:
बॉलीवुड

Arjun Kapoor Malaika Arora Age Difference: मलाइका के साथ उम्र के अंतर को लेकर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोर्ल्स को दिया जवाब!

Arjun Kapoor Malaika Arora Age Difference बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ वक्त पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव गए थे। जहां दोनों ने साथ ही वेकेशन मनाया और फैंस के लिए खूबसूरत और मनमोहक तस्वीरें साझा कीं।

Arjun Kapoor Malaika Arora Age Difference उम्र के अंतर को लेकर अर्जुन-मलाइका को किया जाता है ट्रोल

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को उनके उम्र के अंतर को लेकर अक्सर ट्रोल किया जाता है। इसकी वजह है कि दोनों के बीच उम्र का काफी गैप है। अक्सर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को अपनी उम्र से बड़ी मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर ट्रोर्ल्स का सामना करना पड़ता है।

मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल की हो गई और अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हैं। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि उन्हें उम्र की परवाह नहीं है।

Arjun Kapoor Malaika Arora Age Difference उन्होंने कहा कि उम्र के बीच के अंतर का इस्तेमाल किसी रिश्ते को प्रासंगिक बनाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि ट्रोलिंग को महत्व नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह ‘बस बहुत शोर’ है। अर्जुन उम्र में मलाइका से 12 साल छोटे हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है। अर्जुन कपूर ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया ही लोगों के कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान देती है। हम तो 90 फीसदी कमेंट्स देखते तक नहीं हैं। इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व देने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें से ज्यादातर फर्जी है। ट्रोल करने वाले वही लोग है, जो मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरे जाते हैं। इसलिए आप उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं।

 

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp