HOME

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन जरूर करें ये काम, मिलेगी सफलता और दूर होगी हर परेशानी

Shaniwar Ke Upay: आज साल 2021 के सितंबर महीना का पहला और भाद्रपद महीने का दूसरा शनिवार (Shaniwar) है। मान्यता के मुताबिक शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।  शनिदेव (Shani Dev) को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते है

 

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

 

शनिवार (Shaniwar  Mantra) को इन मंत्रों के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं 

शनि देव का तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

शनि देव के वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

यहां जानें, शनिवार के दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए। 

1. शनिवार के दिन इन चीजों का करें दान

तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश्य करें।

2. शनिवार के दिन यह रत्न करें धारण

नौकरी और व्यवसाय से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन नीलम रत्न पहनें। जानकार बताते हैं कि यह रत्न शनि के दुष्प्रभावों से भक्तों को दूर रखते हैं।

3. समृद्धि के लिए शनि यंत्र की करें पूजा

घर की सुख, शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है।

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, घर में आएगी खुशियां और टिकने लगेगा पैसा

4. इन जड़ी-बूटियों को करें धारण

शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए बिच्छू जड़ और धतूरे की जड़ धारण कीजिए। शनि होरा और शनि के नक्षत्र में यह जड़ी बूटी धारण करने चाहिए।

5. शनि मंत्र का करें जाप

शनिवार के दिन ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, कलयुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ॐ शं शनिश्चरायै नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button