HOME

आच्छादन एवं जैविक खरपतवार नींदा नियंत्रण का दिया गया प्रशिक्षण

कटनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मैं मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा के साथस्वरोजगार स्थापित करने के लिए स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को प्राचार्या डॉ सरिता पांडे के मार्गदर्शन एवं डॉक्टर प्रीति नेगी प्रशिक्षण समन्वयक के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मल्चिंग आच्छादन के अंतर्गत भूमि में नमी संरक्षण खरपतवार नियंत्रण एवं भूमि के कटाव को रोकने तथा फसल उत्पादन में वृद्धि के लिए आच्छादन मल्चिंग किया जाता है। जैविक मल्चिंग के अंतर्गत पत्तियां घास की कतरन पीट मोस लकड़ी के टुकड़े पेड़ों की छाल की कतरन एस्ट्रा मल्च पाइन एस्ट्रा ।कार्ड बोर्ड।अखबार आदि तथा कृत्रिम पदार्थ के अंतर्गत रबर एवं प्लास्टिक मल्चिंग के उपयोग का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

जैविक खरपतवार नींदा नियंत्रण के लिए कृषिगत क्रियाओं के अंतर्गत भू परिष्करण पद्धति।स्वच्छता। फसल चक्र।कवर फसलों।आच्छादन फसलें। अंतरवर्तीय फसलें। पलवार का उपयोग। फसलों की किस्म। बीजदर।बोनी का समय। निंदाई।टपक सिंचाई आदि। यांत्रिक विधियों में हाथ एवं यंत्रों से निंदाई।गुड़ाई।तापीय एवं जैविक विधियों से खरपतवार नियंत्रण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button