जरा हट के

OMG: 58 वर्षीय मरीज के पेट से 187 सिक्के निकाले

OMG 58 वर्षीय मरीज के पेट से 187 सिक्के निकाले

कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बागलकोट में डॉक्टरों ने 58 वर्षीय मरीज के पेट से 187 सिक्के निकाले हैं। मरीज दयामप्पा मनोरोग से पीड़ित है। उल्टी और पेट में दर्द के बाद परिजन उसे बागलकोट के हनागल श्री कुमारेश्वर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और एंडोस्कोपी की।

पेट से निकाले 187 सिक्के

जांच करने पर पता चला कि उसके पेट में सिक्के हैं। दो घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सिक्के निकाले। डॉक्टर ईश्वर कलबुर्गी ने बताया कि उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराए गए मरीज के शरीर से 187 सिक्के मिल हैं।

मरीज सिजोफ्रेनिया से पीड़ित

उन्होंने कहा कि मरीज दयामप्पा सिजोफ्रेनिया पीड़ित है। पिछले 2-3 महीनों से सिक्के निगल रहा था। इनमें पांच रुपये के 56, दो रुपये के 51 और एक रुपये के 80 सिक्के हैं। इन कॉइंस का वजन 1.5 किलोग्राम है।

Show More

Related Articles

Back to top button