HOMEMADHYAPRADESH

MP local body election 6 जिलों में वार्ड परिसीमन नगरीय निकाय कार्यक्रम जारी

MP local body election 6 जिलों में वार्ड परिसीमन नगरीय निकाय कार्यक्रम जारी

MP local body election मध्य प्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के 6 जिलों (बालाघाट, सागर, खडवा, अनूपपुर, सिंगरौली, रायसेन) में नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन किये जाने के संबंध में कार्यक्रम घोषित किया गया है।

नगरीय निकायों के वार्ड परिसीमन की कार्यवाही किये जाने हेतु समय-सारणी की घोषणा में लिखा गया है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा डब्ल्यू.पी. (सिविल) 278/2022-सुरेश महाजन विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 10 मई 2022 को निकायों के निर्वाचन के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किये गये है। उक्त आदेश के पालन हेतु संदर्भित पत्र में उल्लेखित समय-सारणी निम्नानुसार संशोधित की जाती है :

अधिसूचना का प्रकाशन 20 मई 2022 तक

वार्डो की संख्या का निर्धारण एवं वार्ड परिसीमन संबंधी अधिसूचना का प्रकाशन 20 मई 2022 तक।
दावे/आपित्तयों का निराकरण पश्चात अंतिम प्रकाशन हेतु आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को प्रेषित किया जाना 31 मई 2022 तक।
  • आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा परीक्षण उपरांत विभाग को प्रेषित करना 3 जून 2022 तक।
  • वार्ड विभाजन का अंतिम प्रकाशन 6 जून 2022 तक।
  • वार्ड आरक्षण 10 जून 2022 तक।
  • वार्ड आरक्षण का प्रकाशन 14 जून 2022 तक।
Show More

Related Articles

Back to top button