Fashionव्यापार

Garba Dress 2022: गरबा नाइट्स में नहीं पहनना चाहती लहंगा चोली, तो इन आउटफिट्स को अपनाएं

Garba Dress 2022: डांडिया और गरबा के लिए बड़े आयोजन होते हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही डांडिया व गरबा के लिए उत्साहित रहते हैं।

Garba Dress 2022  नवरात्रि में डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन होता है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा पंडाल सजते हैं, जिसमें माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। कई सारी दुकानें और स्टॉल लगाए जाते हैं। देवी के गाने बजते हैं और भक्त माता के दर्शन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होते हैं। शाम की पूजा के लिए लोग एक जगह पर एकत्र होते हैं। इस दौरान पूजा से पहले और बाद में गरबा व डांडिया करते हैं।

दोनों ही नवरात्रि से जुड़े खास नृत्य हैं। डांडिया और गरबा के लिए बड़े आयोजन होते हैं। महिलाएं और पुरुष दोनों ही डांडिया व गरबा के लिए उत्साहित रहते हैं। पहले से शॉपिंग करने लगते हैं ताकि इस खास आयोजन में वह सुंदर और प्रभावी दिख सकें।

पारंपरिक परिधान लहंगा चोली

वैसे तो गरबा और डांडिया करने के लिए पारंपरिक परिधान लहंगा चोली है लेकिन अगर आप इस साल गरबा और डांडिया नाइट्स में शामिल होने वाली हैं और हर किसी की तरह लहंगा नहीं कैरी करना चाहतीं, तो स्पेशल दिखने के लिए कुछ अलग आउटफिट्स को अपना सकती हैं। यहां डांडिया और गरबा नाइट्स के लिए आकर्षक आउटफिट आइडिया दिए जा रहे हैं।

 

प्लाजो पैंट

कियारा आडवाणी के वाॅर्डरोब में त्योहारों के लिए बहुत ही सुंदर और स्टाइलिश आउटफिट कलेक्शन मिल जाएंगे। गरबा नाइट्स के लिए अगर आप लहंगा नहीं पहना चाहते हैं तो टाॅप या ब्रालेट टाॅप के साथ प्लाजो पैंट पहन सकती हैं। क्राॅप टाॅप के साथ भी प्लाजो को पेयर कर सकती हैं। स्ट्रेपलेस या स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ श्रग को कैरी कर सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक देगा।

 

त्यौहार के लिए परफेक्ट साड़ी लुक

लहंगा चोली की जगह आप साड़ी भी कैरी सकती हैं। नवरात्रि में दुर्गा पूजा में शामिल होना हो या गरबा व डांडिया करनी है तो फ्लोरल प्रिंट, ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी पहन सकती हैं। कियारा की यह साड़ी फेस्टिवल के मौके पर आकर्षक लुक देगी। इस तरह का प्लाजो या शरारा सेट भी आप गरबा नाइट्स में पहन सकती हैं। सिंपल और आरामदायक लुक देने के साथ ही यह आपको गरबा नाइट्स में सबसे अलग लुक भी देगा। क्राॅप टाॅप के साथ पेयर करें।

साड़ी या लहंगा के अलावा पांरपरिक लुक के लिए आप शरारा सेट पहन सकती हैं। साथ ही दुपट्टे के साथ आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। मरून रंग का यह आउटफिट पहन कर नृत्य करना आरामदायक तो होगा ही, साथ ही आप बहुत प्रभावशाली दिखेंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button