News24you

News you are looking for

indian railway चार दिन बाद शुरू हुई राज्यरानी, विंध्याचल भी पटरी पर लौटी

Indian Railways: गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 12 दिसंबर से होगा ये फायदा

indian railway चार दिन तक बंद रही गाड़ी संख्या 22161/22162 भोपाल–दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस मंगलवार शाम से दोबारा शुरू हो गई है। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 11271/11272 विंध्याचल एक्सप्रेस भी शुरू कर दी गई है। यह दोनों गाड़ियां मंगलवार शाम को भोपाल स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हुई।

दरअसल रेलवे ने जबलपुर मंडल के कटनी–बीना रेलखंड पर तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए नरयावली स्टेशन पर प्री नॉन/नाॅन इंटर लॉकिंग काम के चलते इन गाड़ियों को निरस्त किया था। रेलवे के अनुसार इन दोनों गाड़ियों के अलावा लंबी दूरी की भी सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से बीना–कटनी रूट पर चल रहीं हैं।

जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में एक कोच जुड़ेगा

रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 19711/19712 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में एक शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में जयपुर स्टेशन से 27 व 29 सितंबर एवं गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में भोपाल स्टेशन से 28 व 30 सितंबर तक जोड़ा जाएगा।