HOMEMADHYAPRADESH

JP Nadda in Jabalpur बूथ समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

JP Nadda in Jabalpur बूथ समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

JP Nadda in Jabalpur भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आने के बाद राजनीतिक घटनाक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। एक तरह नड्डा जबलपुर में कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हुए, वहीं आज उनका यहां अलग-अलग कार्यक्रम है, जहां वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मुलाकात करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनावी रणनीतिकार आनंद बर्नाड के सिविल लाइन स्थित घर नड्डा आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। यहां पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ नेताओं के साथ आनंद बर्नाड के घर पर चाय नाश्ता किया और संगठन को लेकर चर्चा की। 15 मिनट यहां रुकने के बाद नड्डा अपने काफिले के साथ रांझी पहुंचे। यहां पर वे कार्यकर्ताओं के साथ बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं।

इसके पहले बर्नाड के घर पर वरिष्ठ नेताओं का आना शुरू हो गया था और सभी नड्डा के पहुंचने का बेसब्री से इंतजार करते रहे। यहां सबसे पहले भाजपा की ओर से राज्यसभा सदस्य के लिए मनोनीत सुमित्रा बाल्मिकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद बर्नाड से मिलीं। इसके बाद केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल भी पहुंचे इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रह्लाद पटेल, लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर, विधायक अजय विश्नोई भी हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button