HOMEMADHYAPRADESH

MP RAIN Alert मध्य प्रदेश में जबलपुर सहित इस संभाग में बारिश का अलर्ट

MP RAIN Alert मध्य प्रदेश में जबलपुर सहित इस संभाग में बारिश का अलर्ट

MP RAIN Alert उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इस वजह से हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है। इस वजह से जहां तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है, वहां पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बौछारें पड़ रही हैं।

जिसके चलते जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। इन क्षेत्रों में शनिवार को भी वर्षा होने की संभावना है। उधर शनिवार को जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बने चक्रवात के समाप्त होने के आसार हैं। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इस वजह से अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है।

शनिवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 32.9 डिग्रीसे. की तुलना में 1.2 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य रहा। साथ ही गुरुवार के न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्रीसे. के मुकाबले 0.2 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक दोपहर तक हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button