HOME

Benefits of wearing copper : कॉपर ब्रेसलेट पहनने से शरीर को मिलते हैं ये 8 फायदे, हफ्तेभर में दिखता है असर

तांबा यानि कॉपर कई प्रकार के चिकित्सीय गुणों से भरा होता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी हो या फिर तांबे की अंगूठी-ब्रेसलेट, इन सभी में एक चीज बेहद खास होती है जो इसे अन्‍य धातुओं से बिल्‍कुल अलग बनाती है। तांबे में एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रो बैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है जो शरीर को तमाम बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। मॉडर्न साइंस भी मानती है कि अगर तांबा शरीर से टच करे तो कई रोग दूर हो सकते हैं। यही कारण है कि लोग कॉपर का ब्रेसलेट पहनते हैं। आइये जानते हैं हाथों में कॉपर ब्रेसलेट पहनने से शरीर को क्‍या लाभ मिलते हैं…

​1. इम्‍यून सिस्‍टम बनाए मजबूत

1-

कॉपर शारीरिक संतुलन में सुधार करता है और शरीर को मजबूत बनाता है। यह रक्त को शुद्ध करता है, हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक रखता है। यह हमारे शरीर को जहरीली धातुओं के दुष्प्रभाव से भी बचाता है।

​2. दिल रखे दुरुस्‍त

2-

कॉपर का ब्रेसलेट हार्ट को हेल्‍दी रखता है। यह हार्ट अटैक तथा दिल से संबंधित अन्य समस्याओं को भी रोकता है।

​3. ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल

3-

तांबे की अंगूठी या फिर ब्रेसलेट रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। तांबे का ब्रेसलेट पहनने वाले व्यक्ति को पहले की तुलना में अधिक स्थिर रक्तचाप होना शुरू हो जाएगा।
null

​4. हृदय स्वास्थ्य में सुधार

4-

कॉपर शरीर में कोलेजन, इलास्टिन और फाइबर को क्रॉसलिंक करने में मदद करता है। तांबे और उसके गुणों की कमी से धमनी धमनी कमजोर पड़ सकती है। अध्ययन से पता चलता है कि तांबे की कमी से शरीर में असंतुलन पैदा हो सकता है जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।

​5. हड्डियों को बनाए मजबूत

जो लोग हड्डी के विभिन्न रोगों से परेशान हैं वे तांबे का बब्रेसलेट जरूर पहनें। इससे जोड़ों का दर्द और गठिया ठीक होता है।

​6. स्‍किन में लाए चमक

कॉपर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मुक्त आयनों और रेडिकल्स को शरीर के भीतर गंदगी फैलाने से रोकते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ रखता है। साथ ही इसको पहनने से त्वचा के सामान्य रोग भी दूर होते हैं।

​7. सूजन घटाए

तांबे की अंगूठी शरीर के विभिन्न हिस्सों जैसे हाथों, उंगलियों, पैरों आदि में सूजन को कम कर सकती है।

​8. पेट के रोग करे दूर

यह पेट से संबंधित परेशानियों को भी दूर करता है। अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो कॉपर का ब्रेसलेट जरूर पहनें।

Show More

Related Articles

Back to top button