HOMEKATNIMADHYAPRADESH

Katni Breaking कटनी के झिंझरी में नकाबपोश बदमाशों ने मारी युवक को गोली, हालत गम्भीर

Katni Breaking कटनी के झिंझरी में नकाबपोश बदमाशों ने मारी युवक को गोली

Katni Breaking कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र की  झिंझरी चौकी क्षेत्रान्तर्गत झिंझरी बस्ती में दो में नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल का नाम निखिल राजपाल है। उसकी हालत गम्भीर है।

निखिल के साथ मोनू बेन निवासी झिंझरी भी इस वारदात में घायल हुए। बताया गया कि मोनू को भी देशी कट्टे के छर्रे लगे हैं।

katni news

आज शाम झिंझरी क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब  नकाब पोश दो युवकों ने गोली चला दी। सुत्रों के मुताबिक ये नकाबपोश लड़के निखिल राजपाल नामक युवक जान से खत्म करने के उद्देश्य से आये थे।

निखिल को पेट में गोली है। झिंझरी चौकी के महाराणा प्रताप वार्ड की यह घटना बताई गई। घायल युवक का कटनी जिला अस्पताल मै इलाज किया जा रहा इलाज है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से नकाब पोशो की खोज में जुटी है।

पुलिस के अनुसार माधव नगर थाना चंडी का मेला देखने जा रहे दो युवकों पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने गोली चला दी। गोली लगने से निखिल पाल पिता राजदिप उम्र 19 वर्ष घायल हो गया साथ ही बाइक में पीछे सवार मोनू पिता श्रीप्रसाद बेन 24 वर्ष भी छर्रे लगने से घायल हो गया। दोनो को जिला अस्पताल से एमजीएम हॉस्पिटल लाया गया। झिंझरी पुलिस, माधव नगर पुलिस व कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह जांच कर आरोपियों की तलाश कर रहे है।

Show More

Related Articles

Back to top button