Election NewsHOMEराष्ट्रीय

Poster Girl Priyanka Maurya कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य BJP में शामिल

Poster Girl Priyanka Maurya कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य BJP में शामिल

Poster Girl Priyanka Maurya । उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं‘ चुनावी कैंपेन चलाने वाली कांग्रेस पार्टी को भाजपा ने करारा झटका दिया है। कांग्रेस की ‘पोस्टर गर्ल’ प्रियंका मौर्य को लेकर जानकारी सामने आई है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर अब वह भाजपा में शामिल हो गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही है, वैसे सियासी दलों के तरकश से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के कई तीर छोड़े जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेताओं की दलबदली भी लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली सदर विधानसभा सीट से विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। हालांकि इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया था, लेकिन आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह ने अपने इस्तीफे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजा है। अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। अदिति सिंह ने साल 2017 में मोदी लहर के बाद भी रायबरेली सदर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी।

पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

इस बीच उत्तर प्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं‘ चुनावी कैंपेन चलाने वाली कांग्रेस पार्टी को भाजपा ने करारा झटका दिया है। कांग्रेस की ‘पोस्टर गर्ल’ प्रियंका मौर्य को लेकर जानकारी सामने आई है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर अब वह भाजपा में शामिल हो गई है।

कांग्रेस से टिकट न मिलने से प्रियंका मौर्य काफी नाराज थी। प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि टिकट वितरण की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा ने ‘आई कैन फाइट अ गर्ल’ कैंपेन की शुरुआत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की थी। इस कैंपेन के लिए कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के मद्देनजर प्रियंका मौर्य ‘पोस्टर गर्ल’ बनाया था। लेकिन पोस्टर गर्ल को ही टिकट नहीं देकर पार्टी नए विवाद में फंस गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button