HOME

शिमला रेप केस: आईजी सहित 8 पुलिस कर्मी गिरफ्तार

शिमला रेप केस: आईजी सहित 8 पुलिस कर्मी गिरफ्तार
शिमला। सीबीआई ने शिमला रेप केस में आईजी समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी जहूर हैदर जैदी और इन पुलिसकर्मियों को असली आरोपियों को बचाने तथा पुलिस कस्टडी में हुई एक आरोपी की मौत के चलते गिरफ्तार किया गया है।
आईजी जहूर हैदर जैदी के अलावा डीएसपी मनोज कुमार जोशी और 6 अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।
4 जुलाई को शिमला से 56 किमी दूर कोटखाई में आरोपियों ने 16 वर्षीया स्कूली छात्रा को लिफ्ट दी और नजदीकी जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया और फिर खून कर दिया। उसकी नग्न लाश दो दिनों बाद बरामद हुई थी और उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए थे।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजिंदर सिंह समेत आशीष चौहान, सुभाष बिष्ठ, दीपक कुमार, सूरज सिंह और लोकजन को गिरफ्तार किया था। राजिंदर ने 19 जुलाई को अपने एक सह आरोपी की ‍पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी थी। इस रेप और मर्डर के बाद शिमला में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध हुआ था और पुलिस पर इस कांड में शामिल बड़े घरों के बच्चों को बचाने का आरोप लगा था। इसके बाद विरोध बढ़ता देख मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button