HOMEMADHYAPRADESH

कार्यकर्ता पदाधिकारी करें प्रवास, बूथ और शक्ति केन्द्रों को करें मजबूत : मुरलीधर राव

प्रदेश प्रभारी ने कहा पार्टी को 51 प्रतिशत वोट दिलाने जुट जाए कार्यकर्ता

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव शुक्रवार को नर्मदापुरम के संगठनात्मक प्रवास पर थे। श्री राव ने नर्मदापूजन के पश्चात संगठनात्मक प्रवास प्रारंभ किया। उन्होंने जिला प्रबंध समिति एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल सह प्रभारियों की बैठकों में भाग लिया। जिसके पश्चात 7 मोर्चा के जिला में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक एवं जिला संयोजकों की बैठकों को संबोधित किया। प्रवास के दौरान श्री राव ने प्रबुद्धजनों एवं की वोटर्स से चर्चा की। बैठक को संभाग प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सीमा सिंह और जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

श्री राव ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मंडल सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बूथ स्तर तक रणनीति बनाकर पूरा करने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले मिशन 2023 में हर बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारी, मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर तक प्रवास करें।

प्रदेश प्रभारी ने प्रबुद्धजनों और की वोटर्स से चर्चा करते हुए कहा कि मां नर्मदा का यह क्षेत्र पवित्र, धार्मिक और शांतिपूर्ण है। आप सभी समाज में अपनी महती भूमिका रखते हैं और वर्षो से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए है। आगे भी आप पार्टी को अपना अमूल्य समय देंगे एवं समाज में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते रहेंगे।

प्रदेश प्रभारी ने नर्मदापूजन कर सर्वधर्म प्रमुखों से की चर्चा
प्रवास के दौरान सर्वप्रथम प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने सर्किट हाउस घाट पर मां नर्मदा का पूजन किया। जिसके पश्चात सर्वधर्म प्रमुखों के साथ उन्होंने चर्चा की। श्री राव ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, सहित महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button