HOMEKATNI

KATNI बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक: विष्णुदत्त शर्मा

बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक: विष्णुदत्त शर्मा

Katni भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा कल रात कटनी पहुंचे। विश्राम गृह में आज सुबह उनका भाजपा जनों ने जोरदार स्वागत किया। कटनी में व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिला भाजपा कार्यालय में मुड़वारा विधानसभा की बूथ विस्तारक कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उपस्थित विस्तारक मण्डल अध्यक्ष तथा एप विस्तारकों को मार्गदर्शन दिया।

KATNI बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक: विष्णुदत्त शर्मा

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना से प्रत्येक कार्यकर्ता जुड़ेगा। संगठन पर्व के इस महाभियान ऐतिहासिक अभियान बने इसके लिए अगले 20 दिन प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक न सिर्फ इससे सीधा संवाद बनेगा वरन हमें बूथ तक अपनी पार्टी की स्थिति की सही सही जानकारी भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक के साथ इस अभियान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण एप विस्तारक हैं। जिन्हें बेहद संजीदगी से काम करना है। श्री शर्मा ने कहा कि अगले 10 दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद अहम हैं। इसे सभी को गम्भीरता से लेना चाहिए। इसके पूर्व विस्तारक योजना के कटनी के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने कार्यशाला को सम्बोधित किया तथा विस्तारक योजना की प्रत्येक बारीकियों से उपस्थित विस्तारकों को अवगत कराया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो हमे श्री विष्णुदत्त जी शर्मा जैसा शीर्ष नेतृत्व मिला जो हर वक्त कुशाभाऊ जी ठाकरे के संगठन गढ़े चलो के सिद्धांत को साकार कर रहे हैं।

 

कुशाभाऊ जी की के जन्म शताब्दी वर्ष को मनाते हुए संगठन पर्व में विस्तारक योजना मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश मे एक एक कार्यकर्ता की जानकारी तथा उनसे सीधे संवाद के लिए ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विस्तारक योजना के मुख्य वक्ता डॉ जितेंद्र जामदार, जिला प्रभारी श्री संजय साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चमनलाल आनंद, श्री रामचन्द्र तिवारी, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव, पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा, मंडल अध्यक्षगण श्री अभिषेक ताम्रकार, श्री मनीष दुबे, श्री वागीश आनंद, श्री संदीप दुबे सहित बूथ विस्तारक, एप संचालक, शक्ति केंद्रों के संयोजक, जिला एवं मंडलों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील उपाध्याय ने किया।

विस्तारक योजना बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने का ऐतिहासिक अभियान होगा।

KATNI बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक: विष्णुदत्त शर्मा

https://fb.watch/aDWNgnEIoL/

मध्यप्रदेश में संगठन पर्व के तहत कुशाभाऊ जी ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के तहत विस्तारक योजना में साथ बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश मे ऐतिहासिक अभियान होगा। यह विचार आज भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने व्यक्त किये। श्री शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। जिसमे मुख्यमंत्री, मंत्री संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। डिजिटल एप के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता तथा नए कार्यकर्ताओं का डेटा रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ता से सीधा संवाद है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी कैडर बेस पार्टी है जो निरन्तर संगठनात्मक कार्य करती है हम सिर्फ चुनाव मेंसक्रिय हों ऐसा नहीं क्योंकि हमारे लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षा सअधिक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन है। श्री शर्मा ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कमलनाथ भी बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की घोषणा कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है कि वह भाजपा से कुछ सीख रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वीडी शर्मा ने कटनी की स्थानीय समस्याओं को लेकर पत्रकारों के ध्यान आकर्षित करने पर बताया कि रीठी मार्ग पर टोल नाके में आम आदमी को टैक्स न लगे इसके लिए कलेक्टर को तकाल करवाई के निर्देश दिए गए हैं। कटनी के अन्य मसलों पर भी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री शर्मा ने यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, श्री संदीप जायसवाल, जिला प्रभारी श्री संजय साहू, सदस्य जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग सचिन तिवारी आदि की उपस्थिति रही।

KATNI बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक: विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश भाजपाध्यक्ष का सर्किट हाउस में हुआ अभिनंदन

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा कल रात कटनी पहुंचे। विश्राम गृह में आज सुबह उनका भाजपाजनों ने जोरदार स्वागत किया। यहां पर मौजूद भाजपा नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक है। यह कार्य एक मिशन की भांति लेना चाहिए, सर्किट हाउस जिले के कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष औपचारिक चर्चा भी की। यहां पर विभिन्न संगठनों द्वारा क्षेत्र में कुछ समस्याओं को लेकर भी श्री बीडी शर्मा जी का ध्यान आकर्षित कराया गया। सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामरतन पायल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अलका जैन, पीतांबर टोपनानी शशांक श्रीवास्तव, सुकीर्ति जैन, जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

भाजयुमो के रक्तदान शिविर में पहुचें प्रदेश अध्यक्ष

KATNI बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक: विष्णुदत्त शर्मा

 

कटनी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो द्वारा चलाये जा रहे है विवेकानंद सप्ताह के अंतर्गत आज भाजयुमो द्वारा गहोई धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया इस रक्तदान शिविर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पहुँचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया श्री शर्मा ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाज कल्याण कार्य में एकजुटता के साथ आगे आकर रक्तदान व सेवा कार्य में सम्मिलित हों। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। कोरोना महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मृदुल मिश्रा एवँ कार्यकर्ताओ ने प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, श्री संदीप जायसवाल, जिला प्रभारी श्री संजय साहू, श्री मृदुल द्विवेदी, श्री दिलराज सिंह, श्री पारस जैन, श्री आशु पटवा, श्री अजय माली, श्री निहाल सोनी, श्री भावेश रजक, श्री मंटू गुप्ता, सुमित जायसवाल, सौरभ दुबे, श्री लखन साहू, श्री अमित पुरी, कपिल चौबे, अंकुश रैकवार , सिद्धार्थ नगरिया , निशांत पटेरिया, गोलू नामदेव जी , धीरज कश्यप , भावेश रजक, ऋषभ गुप्ता , आदित्य लहरिया जी , अभिषेक खटीक , सौरभ साहू , नीरज कुशवाहा, रिंकू बर्मन , राजा सेन, हिमांशु गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button