HOMEMADHYAPRADESH

रायसेन के उदयपुरा के पास नर्मदा नदी में पलटी नाव, तीन की मौत

रायसेन के उदयपुरा के पास नर्मदा नदी में पलटी नाव, तीन की मौत

रायसेन के उदयपुरा के पास नर्मदा नदी में शनिवार शाम बोट पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव में पांच लोगों की जगह 9 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के हैं। बोट पलटने के बाद 6 लोगों को बचा लिया गया। मरने वालों में दो साल का बालक भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार रायसेन के उदयपुरा के पास नाव में 9 लोग बैठकर नदी पार कर रहे थे। जबकि नाव की क्षमता सिर्फ 5 लोगों की ही थी। बीच नदी में पहुंचने पर नाव में पानी भर गया। इससे नाव पलट गई। छह लोगों को तो बचा लिया गया। नाव में सवार 9 लोगों में से 3 लोग डूब गए थे। इन्हें देर रात तक तलाशा गया। अंधेरा ज्यादा हो जाने के कारण तलाश बंद कर दी। रविवार सुबह दोबारा तलाश शुरू हुई।

टीम ने रविवार शाम करीब पांच बजे तक 3 लोगों के शव को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिए। मरने वालों के नाम देवेंद्र अहिरवार, उम्र- 24 साल, अंगूरी अहिरवार, 23 साल और उसका दो वर्षीय बेटा देवांश है। थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों के शव मिल गए हैं। कल वह सभी नाव से नदी पार कर रहे थे। तभी नाव नदी में पलट गई। मौके पर ASP अमृत मीणा, तहसीलदारस हित आला अधिकारी सुबह से नर्मदा घाट पर मौजूद हैं।

ससुराल जा रहे थे बताया जा रहा है कि एक दिन पहले जो नाव पलटी थी, उसे मृतक देवेंद्र ही चला रहा था। देवेंद्र शनिवार को बांसखेड़ा में अपने ससुराल में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। अंगूरी बाई अपने बेटे के नाव में बैठकर ससुराल नरसिंहपुर जा रही थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button