MADHYAPRADESH

Mandla Accident : मंडला के थांवर नदी में निर्माणाधीन पुल में लगे दो ट्रैक्टर बहे, पुराने पुल पर गिरी क्रेन

Mandla Accident

Mandla Accident मंडला। थांवर नदी में निर्माणाधीन पुल में लगे दो ट्रैक्टर अचानक तेज बारिश क्षेत्र में होने से जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव के कारण बह गए, वहीं ट्रैक्टर में लगी क्रेन पुराने पुल पर आ गिरी। जिससे मंडला नैनपुर सिवनी मार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना नैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की है।

बीती रात हुईं थी बारिश : मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम को जमकर बारिश हुई और ओले गिरे थे। कई घंटे बारिश होने से क्षेत्र की थावर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया, वहीं तेज बहाव भी नदी में रहा। जिसके चलते नैनपुर सिवनी मार्ग पर थांवर नदी पर निर्माणाधीन पुल पर कार्य मे लगाए गए दो ट्रैक्टर बह गए, तो वहीं क्रैन मशीन पुराने पुल पर आ गिरी। जिससे सिवनी नैनपुर मंडला मार्ग में जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुल से क्रेन हटाई गई। जिसके बाद जाम खुला।

Mandla Accident देर रात की घटना :

जानकारी के अनुसार नैनपुर क्षेत्र में देर शाम से ही जोरदार बारिश हों रहीं थी। नैनपुर से आगे नैनपुर सिवनी मार्ग पर थांवर नदी है। इस पर वर्षों पुराना पुल है। यह काफी जर्जर हो गया है जो ऊंचाई न होने से जल्द डूब जाता है। जिसके कारण बारिश के सीजन में अक्सर पुल डूबने से जाम लग जाता था। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाती थी। जिसके चलते नया पुल निर्माणाधीन है। इसी निर्माणाधीन पुल पर ट्रैक्टर और क्रेन मशीन लगाई गई है। जब पानी बढ़ा, और तेजी से बहता हुआ आया तो नदी के अंदर खड़े दो ट्रैक्टर बह गए। बताया गया है कि क्रैन जो कि ट्रैक्टर में ही लगी थी, ट्रैक्टर बहते निर्माणाधीन पुल के बाजू से पुराने पुल पर जा गिरी।

गंभीर हादसा टल गया : बताया गया है कि देर शाम बारिश होने के बाद काम बंद हो गया था। केवल ट्रैक्टर ही खड़े थे। वर्षा के चलते जब अचानक जलस्तर बढ़ा और नदी के बहाव में ट्रैक्टर बह गए ओर क्रेन पुल पर आ गिरी। दिन का वक्त होता तो जनहानि हो सकती थी। या रात में पुल से गुजर रहा किसी वाहन पर क्रेन गिरती तो भी कोई गंभीर हादसा होने की आशंका थी। एक तरह बसे गंभीर हादसा होते होते टल गया।

Mandla Accident रात साढ़े 11 बजे खुला मार्ग :

बताया गया है कि घटना गुरुवार रात साढ़े 8 बजे के लगभग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अमला मोके पर पहुुंचा। क्रेन को पुल से हटवाने की कोशिश शुरू की गई। देर रात करीब साढ़े 11 बजे क्रेन को पुल से हटाया जा सका। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

 

थांवर नदी में पानी के तेज बहाव में दो ट्रैक्टर बह गए, वहीं ट्रैक्टर में लगी क्रेन निर्माणाधीन नए पल के बाजू से पुराने पुल पर आ गिरी। रात साढ़े 11 बजे के लगभग क्रेन हटाने के बाद जाम खुला, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

– जेके रावत, थाना प्रभारी नैनपुर

Show More

Related Articles

Back to top button