HOMEMADHYAPRADESH

Bhopal गोमांस खिलाकर एक युवती का धर्म परिवर्तन फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात, 10 साल से प्रताड़ना झेल रही

Bhopal गोमांस खिलाकर एक युवती का धर्म परिवर्तन फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात, 10 साल से प्रताड़ना झेल रही

Bhopal गोमांस खिलाकर एक युवती का धर्म परिवर्तन करवाने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। यह पीड़ित 10 वर्ष से मारपीट और ब्लैकमेलिंग का सामना कर रही सिंगरौली जिले के पीड़िता ने शनिवार को लिखित शिकायत की है।

उधर पुलिस का कहना है कि मामला 10 वर्ष पुराना है। इस वजह से जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह आपबीती 27 साल की उस युवती की है, जो 10 साल पहले पुलिस में भर्ती होने के सुनहरे सपने लेकर सिंगरौली से भोपाल आई थी।

मजबूरी का फायदा 

युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पिता की इच्छा थी कि बेटी पुलिस में भर्ती हो। पिता की मौत के बाद उनका सपना पूरा करने के लिए वह वर्ष 2012 में भोपाल आ गई थी। तब उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उसने शासकीय महिला पालीटेक्निक कालेज में प्रवेश लिया। साथ ही एनसीसी भी ज्वाइन कर ली थी। खर्च चलाने के लिए उसने भोपाल टाकीज के पास स्थित बाइक के एक शोरूम पर नौकरी करना शुरू कर दी थी। वहां उसका परिचय रायसेन निवासी खलील नाम के युवक से हुआ। छोटी-मोटी मदद करते हुए खलील ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। आर्थिक तंगी होने के कारण वह कालेज के छात्रावास की फीस नहीं जुटा पा रही थी, तो खलील ने तलैया क्षेत्र में अपना फ्लैट उसे रहने के लिए दे दिया। यहां पर खलील ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ ज्यादती करना शुरू कर दी। वह अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। पीड़िता गर्भवती हुई तो खलील ने उसके साथ शादी करने का भरोसा जताया और रायसेन में अपने परिवार के लोगों से मिलवाने ले गया। वहां उसे मांस खिलाया गया। बाद में खलील की पत्नी ने उसे बताया कि गोमांस खिलाकर तुम्हारा धर्म परिवर्तन कर दिया गया है। गोली खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था।

Show More

Related Articles

Back to top button