HOMEMADHYAPRADESHजरा हट के

OMG: छोटू महाराज समझ कर जिसकी कर रहे थे जय जयकार, निकली महिला, नाम था सीमा, फ़िल्म से कम नहीं स्टोरी

OMG छोटू महाराज समझ कर जय जयकार करते रहे भक्त, निकली महिला नाम था सीमा, फ़िल्म से कम नहीं स्टोरी

OMG सिर्फ फिल्मों में ही देखा है किसी महिला को पुरूष का रोल करते लेकिन कोई महिला 5 साल से पुरुष बन कर अपने भक्तों की भीड़ बना ली हो और लोग उसकी जयजयकार भी कर रहे हों बाद में पता लगे कि यह पुरूष नहीं बल्कि एक महिला है। जी हां ये कहानी नहीं सच है।

पिछले 5 साल से इंदौर और आसपास के लोग जिसे छोटू महाराज समझ कर जय जयकार किया करते थे, असल में वह एक महिला है जिसका नाम सीमा नंदगिरी है। पुलिस ने जब छोटू महाराज को गिरफ्तार किया तब पता चला कि साधु की चोले के अंदर कोई पुरुष नहीं बल्कि महिला है। पुलिस का दावा है कि पिछले 5 साल में फर्जी छोटू महाराज ने दर्जनों लड़कियों के साथ ठगी की है और छोटू महाराज के फर्जी आईपीएस बेटे ने कई लड़कियों का शोषण किया है।

पति को छोड़कर आश्रम बना लिया

इंदौर पुलिस ने बताया कि छोटू महाराज का असली नाम सीमा नंदगिरी (50) है। वह कई वर्षों पहले इंदौर के आंबेडकर नगर में रहती थी। उसकी शादी इंदौर-देवास के बीच शिप्रा गांव में हुई थी। उसका एक बेटा और बेटी हैं, जिनकी शादी उसने कर दी है। इसके बाद वह पति से अलग रहने लगी। 2016 में सुपर कॉरिडोर स्थित एक आश्रम में वह पुरुष जैसा हुलिया धारण कर लिया। वहां रहने वाले महाराज से दीक्षा ली तभी से छोटू महाराज के नाम से तंत्र-मंत्र के काम करने लगी। वह 5 सालों तक पुरुष के रूप में रही।

रवि सोलंकी को आश्रम में आईपीएस अफसर बताया जाता है

पुलिस ने बताया कि मंगेतर की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए रवि सोलंकी उर्फ राजवीर और छोटू महाराज उर्फ सीमा नंदगिरी मिलकर रैकेट चला रहे थे। आश्रम में राजवीर को आईपीएस अफसर बताया जाता था। आने वाली लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर प्रभावित किया जाता था और फिर वर्दी में राजवीर को आता जाता दिखाकर विश्वास जीत लिया जाता था
Show More

Related Articles

Back to top button