HOMEराष्ट्रीय

लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में पलटी नाव, 10 से 12 लोग बहे

लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में पलटी नाव, 10 से 12 लोग बहे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां घाघरा नदी में एक नाव पलटने की सूचना है। नाव पर सवार 10 से 12 लोग बह गए हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील के थाना ईसानगर इलाके के मिर्जापुर गांव में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह एक नाव घाघरा नदी में पलट गई। नाव पर सवार 10 से 12 लोगों के घाघरा नदी में बह गए हैं।

यह संख्या घट या बढ़ भी सकती है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। मौके पर एक स्टीमर पहुंच चुका है। बचाव कार्य जारी है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button