HOMEMADHYAPRADESH

10 independents won मध्यप्रदेश की इस नगर पालिका में 10 निर्दलीय जीते, कांग्रेस 0, BJP 5

10 independents won मध्यप्रदेश की इस नगर पालिका में 10 निर्दलीय जीते, कांग्रेस 0, BJP 5

10 independents won मध्यप्रदेश में इस नगर पालिका में 15 में से 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का तो सूपड़ा साफ हो गया। एक भी कैंडिडेट नहीं जीता। बीजेपी 5 सीट जीती।
MP के बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर पालिका में मध्य प्रदेश के सबसे चौंकाने वाले चुनाव परिणाम आए हैं। इस नगर पालिका में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से 10 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। शेष 5 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। कांग्रेस पार्टी का तो सूपड़ा साफ हो गया। एक भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता।

वारासिवनी नगर पालिका चुनाव परिणाम के सबक

जनता का मूड बदल गया है। मध्यप्रदेश में अब केवल दो विकल्प नहीं रहे। यदि भाजपा और कांग्रेस के नेता किसी गुप्त समझौते के तहत टिकट वितरण करेंगे तो जनता विकल्प का चुनाव कर सकती है। सिंगरौली महापौर के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में आम आदमी पार्टी के पार्षद भी चुनाव जीत गए हैं। तीसरी ताकत का उदय हो रहा है।
Show More

Related Articles

Back to top button